The Lallantop

PM Modi की बेंगलुरु यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक का मामला, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

PM Modi Bengaluru visit: बेंगलुरु में जिस रास्ते से पीएम की गाड़ी गुज़रने वाली थी उससे कुछ फीट दूरी पर विस्फोटक सामान मिला था. एसपी के आदेश पर एक सब इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 4 कॉन्स्टेबल को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में चूक के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित हुए. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को बेंगलुरु में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उनकी गाड़ी के पास विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद 6 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा चूक के कारण निलंबित कर दिया गया।
  • बेंगलुरु में प्राथमिक सुरक्षा जांच के दौरान पीएम Modi के आगमन से डेढ़ घंटे पहले 20 फीट दूरी पर जिंदा नहीं किए गए विस्फोटक और संबंधित उपकरण मिले, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में जांच की आवश्यकता उत्पन्न हुई।
  • संपूर्ण जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों के निलंबन के साथ-साथ NIA की टीम बेंगलुरु पहुंची, और फॉरेंसिक जांच में विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय पाया गया, जिससे जांच जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को एक इवेंट अटेंड करने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे थे. इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में चूक पाई गई. जिस रास्ते से पीएम की गाड़ी गुज़रने वाली थी उससे लगभग 20 फीट दूरी पर विस्फोटक सामान पाया गया. अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिनमें एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. एसपी ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन से डेढ़ घंटे पहले सुरक्षा जांच में इसका पता चला. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु दक्षिण (रामनगर) एसपी आर श्रीनिवास गौड़ा ने सस्पेंशन के ऑर्डर दिए है. एसपी के आदेश पर एक सब इंस्पेक्टर (SI), एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) और 4 कॉन्स्टेबल को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है. जांच पूरी होने तक ये सस्पेंड रहेंगे. 

बॉक्स में क्या मिला? 

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा जांच के दौरान एक कार्टन बॉक्स के अंदर दो जिलेटिन की छड़ें, माचिस की तीलियां, बैटरी, कपूर, रियल-टाइम घड़ी, LCD डिस्प्ले और वायर मिले थे. जिसके बाद फौरन सुरक्षा टीम, बॉम्ब डिस्पोजल टीम और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. DIG बेंगलुरु ने बताया कि मेन इवेंट की लोकेशन से 3 किलोमीटर की दूर पर ये बॉक्स पाया गया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. जांच में सहयोग के लिए NIA की एक टीम भी बेंगलुरु पहुंच गई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के 50 स्कूलों में बम की खबर से अफरातफरी, रूस से भेजे गए थे ईमेल

BJP ने उठाए सवाल

कर्नाटक BJP प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने 10 मई को एक पोस्ट में कहा था, 

‘जब भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की बात हो तो कोई इतनी बड़ी चूक कैसे कर सकता है? कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के अंतर्गत कानून व्यवस्था ढीली पड़ गई है. इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और इसकी गहन जांच होनी चाहिए.’

Advertisement
POST
विधायक विजयेंद्र का पोस्ट. 

बता दें, पीएम मोदी आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन की 45 वीं वर्षगांठ मनाने पहुंचे थे. फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट में पाया गया कि बरामद विस्फोटक सामान पुराने और इनएक्टिव थे. हालांकि इसकी मौजूदगी को लेकर पुलिस की जांच जारी है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: पीएम मोदी ने क्यों किया कोरोना, वर्क फ्रॉम होम का जिक्र? क्या संकट आने वाला है?

Advertisement