The Lallantop

बैट और बॉल दोनों से कमाल, जोफ्रा आर्चर ने RR को प्लेऑफ में पहुंचाया

Jofra Archer ने अपनी पेस और बाउंस से MI के बैटर्स को खूब परेशान किया. उनकी टाइट बॉलिंग के आगे कोई भी बैटर खुलकर नहीं खेल पाया. जोफ्रा ने मैच में 3 विकेट लिए.

Advertisement
post-main-image
जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सीजन की बेस्ट बॉलिंग की. (फोटो- PTI)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के पेसर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ ‘मस्ट विन’ मैच में कमाल कर दिया. बैट और बॉल दोनों से परफॉर्म किया. RR ने 30 रन से मैच जीता और प्लेऑफ में जगह बनाई. आर्चर प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
RR के लिए करो या मरो वाला मैच

मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान के लिए यह करो या मरो वाला मैच था. अगर RR की टीम मुकाबला हार जाती, तो वह प्लेऑफ से बाहर हो जाती. प्लेऑफ में एंट्री के लिए उसे हर हाल में इस मुकाबले को जीतना था. जोफ्रा ने इस अहम मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया.

जोफ्रा की मैच विनिंग परफॉर्मेंस

पहले तो बैटिंग में सात नंबर पर आए जोफ्रा ने करारे शॉट्स लगाए. उन्होंने डोनोवन फरेरा के साथ 20 और शुभम दुबे के साथ 35 रनों की पार्टनरशिप कर राजस्थान को 205 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. अटैकिंग बैटिंग करते हुए 15 गेंदों पर 32 रन बनाए. जोफ्रा ने एक चौका और 3 छक्के लगाए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कॉर्बिन बॉश को कम मौके दिए, मुंबई इंडियंस ने बड़ी गलती कर दी

जोफ्रा की करिश्माई बॉलिंग

206 के टारगेट का पीछा करने उतरी MI की टीम को जोफ्रा ने शुरुआत में ही दो झटके दे दिए. उन्होंने अपनी पेस और बाउंस से मुबंई के बैटर्स को खूब परेशान किया. पहले ही ओवर में उन्होंने रोहित शर्मा का विकेट लिया. रोहित खाता भी नहीं खोल पाए.

अपने दूसरे ओवर में इंग्लैंड के इस पेसर ने नमन धीर को चलता किया. वो सिर्फ 6 रन बना पाए. इसके बाद जोफ्रा ने अपने आखिरी ओवर में खतरनाक दिख रहे MI के कप्तान हार्दिक पंड्या को आउट किया. 

Advertisement

जोफ्रा ने 4 ओवर में मात्र 17 रन कंसीड किए. और 3 विकेट लिए. इस सीजन यह उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है. IPL 2026 में छठी बार ऐसा हुआ है कि जोफ्रो ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया.

30 रन से जीता राजस्थान

RR ने MI को मैच जीतने के लिए 206 रनों का टारगेट दिया था. मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना पाई. इस तरह राजस्थान ने मुंबई को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में एंट्री की. मैच में बेहतरीन बैटिंग और बॉलिंग करने वाले जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच मिला.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement