The Lallantop

नौतपा में तपेगा दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत, लू के प्रकोप से कब राहत?

Delhi Weather Alert: 25-27 मई में दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा हीटवेव का अनुमान जताया गया है. उत्तर प्रदेश में भी यही हालात रहने की उम्मीद है. राजस्थान और मध्यप्रदेश में 25-30 मई तक हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में धूप से बचने की कोशिश करते लोग. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के लिए 25-28 मई तक हीटवेव के कारण येलो अलर्ट जारी किया है और नौतपा 25 मई से 2 जून 2026 तक चल रहा है।
  • नौतपा का समय तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और इस अवधि में सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, जिससे तापमान में वृद्धि होती है और अत्यधिक गर्मी पड़ती है।
  • भारतीय मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार, उत्तर भारत में तीव्र गर्मी बनी रहने से स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने और संभावित राहत के इंतजार का क्रम जारी रहेगा।

Nautapa 2026 India: नौतपा की शुरुआत हो चुकी है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए 27 मार्च तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान समूचे दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी, तेज हवा और हीटवेव का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है.

Advertisement

राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. 24 मई को दिल्ली में 44.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था. IMD के 25 मई को जारी बुलेटिन के मुताबिक, 25-28 मई तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हीटवेव (Heatwave) यानी लू के हालात बने रहने की संभावना है.

25-27 मई में इन राज्यों के कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा हीटवेव का अनुमान जताया गया है. उत्तर प्रदेश में भी यही हालात रहने की उम्मीद है. राजस्थान और मध्यप्रदेश में 25-30 मई तक हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
नौतपा चालू

25 मई 2026 से नौतपा शुरू हो चुके हैं और 2 जून 2026 तक रहेंगे. हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, नौतपा साल के वे 9 दिन होते हैं, जब भीषण गर्मी पड़ती है. मान्यता के अनुसार, इस दौरान सूर्य देव पृथ्वी के सबसे नजदीक होते हैं, जिससे तापमान अपने चरम पर पहुंच जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब से नौतपा की शुरुआत होती है. सूर्य इस नक्षत्र में कुल 15 दिनों तक रहते हैं, लेकिन शुरुआती 9 दिनों में सूर्य का प्रभाव सबसे खतरनाक होता है, इसलिए इसे नौतपा कहा जाता है.

इस बीच, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल बारिश नसीब नहीं होती दिखती. 25 मई को असम, मेघालय, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप, केरल में लोग बरसात का आनंद ले सकते हैं.

सामान्य से ज्यादा तापमान

ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 24 मई को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस से कम) था. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड भी तापमान नॉर्मल टेंपरेचर से ज्यादा (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 सेल्सियस) था.

Advertisement
कल दिल्ली में थी भयंकर गर्मी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार 24 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान सफदरजंग स्टेशन पर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान इससे भी ज्यादा दर्ज हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार रिज और आर्य नगर सबसे गर्म इलाके रहे, जहां पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा लोधी रोड में 43.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली इस समय सिर्फ बढ़ते तापमान की मार ही नहीं झेल रही, बल्कि लोगों को उमस और खराब हवा की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

(ये खबर हमारे यहां इंटर्नशिप कर रहे कुमार ऋषभ ने लिखी है)

वीडियो: उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती पर मुख्यमंत्री योगी ने क्या कहा?

Advertisement