The Lallantop
Logo

Petrol-Diesel के दाम फिर बढ़े, कितना पहुंचा आपके शहर में दाम?

Petrol Diesel Prices Rise: सोमवार की सुबह देशवासियों को महंगाई का एक और झटका मिला. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है.

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. मिडिल ईस्ट संकट की वजह से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है. पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं. इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से पूरे सप्लाई चेन पर असर पड़ता है. महंगाई का यह अटैक घर की रसोई से लेकर और विमानों के टिकट कीमतों पर भी पड़ेगा.  ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है. वीडियो में देखें हालिया बढ़ोतरी के बाद कहां पहुंची कीमतें...

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement