The Lallantop

हैंडशेक विवाद पर हेड की पत्नी का खुलासा, परिवार को झेलना पड़ रहा है ऑनलाइन एब्यूज

Travis Head Handshake Controversy: Travis Head की पत्नी जेसिका हेड ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया 'द एडवरटाइजर' को बताया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हजारों अपमानजनक मैसेज आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
22 मई को RCB और SRH के मैच के दौरान कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया था. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान तनातनी हुई।
  • ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर हजारों अपमानजनक मैसेज और धमकियां मिल रही हैं।
  • इस घटना के बाद खेल के बाहर खिलाड़ियों के परिवार को हो रहे ऑनलाइन उत्पीड़न पर चिंता बढ़ी है और किसी भी प्रतिक्रिया या सफाई की अभी तक घोषणा नहीं हुई है।

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए मैच में ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच थोड़ी तनातनी देखने को मिली थी. मैच के बाद हेड ने हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोहली ने उन्हें इग्नोर कर दिया. इस घटना के बाद अब हेड की पत्नी और उनके परिवार को ऑनलाइन एब्यूज का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया 'द एडवरटाइजर' को बताया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हजारों अपमानजनक मैसेज आ रहे हैं. सिर्फ उन्हें और ट्रेविस को ही नहीं, बल्कि उनके दोस्तों और परिवार वालों को भी टारगेट किया जा रहा है.

जेसिका ने कहा,

Advertisement

"ये 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हुए ऑनलाइन एब्यूज के जैसा लग रहा है."

2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था और ट्रेविस हेड ने मैच में शानदार परफॉर्मेंस दी थी. मैच के बाद उनकी फैमिली, यहां तक कि छोटी बेटी को भी बुरी धमकियां मिली थीं.

जेसिका ने बताया कि वो सुबह उठी तो सोशल मीडिया पर गंदी-गंदी गालियां और प्राइवेट मैसेज भरे पड़े थे. उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

“सभी स्पोर्ट्स में मेंटल हेल्थ की बड़ी चर्चा चल रही है. पैशन तो खेल का हिस्सा है, लेकिन ये भी याद रखना चाहिए कि मैदान के बाहर इंसान और उनके परिवार हैं.”

उन्होंने कहा कि क्रिकेट फैन्स का गुस्सा ठीक है, लेकिन किसी की फैमिली को टारगेट करना बिल्कुल भी जायज नहीं है.

क्या हुआ था?

22 मई को RCB और SRH के मैच में RCB 256 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. विराट कोहली बैटिंग पर थे. इसी दौरान ट्रेविस हेड ने कोहली से अटैकिंग खेलने को कहा. कोहली ने उन्हें रिप्लाई करते हुए कहा कि वो खुद बॉलिंग करके दिखाएं.  

इसके कुछ देर बाद कोहली का विकेट गिर गया. जिस पर हेड ने उनसे कुछ कहा. कोहली इसी से नाराज हो गए. ये मैच SRH ने 55 रन से जीता, लेकिन RCB ने पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर फिनिश किया.

पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान हेड ने कोहली से हाथ मिलाना चाहा, लेकिन कोहली ने उन्हें इग्नोर कर दिया. और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस पूरे मामले पर हेड और कोहली की तरफ से अभी तक कोई भी सफाई नहीं आई है.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement