The Lallantop

कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमेनी से पहले भारत का पहला मेडल पक्का!

Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 126 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है. 23 जुलाई को शुरू हुए इस मल्टीस्पोर्ट्स इवेंट में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है. ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर Lovlina Borgohain ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

Advertisement
post-main-image
ओलंपिक मे‍डलिस्ट लवलीना बोरगोहाई ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 75 केजी बॉक्सिंग वर्ग में लवलीना बोरगोहाई ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत का पहला मेडल पक्का कर लिया है।
  • इस बार की प्रतियोगिता में कुल 5 बॉक्सर हैं, जिनमें से लवलीना समेत 3 सीधे सेमीफाइनल में पहुंची हैं, जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबला बचा हुआ है।
  • 31 जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में लवलीना की जीत उन्हें फाइनल और गोल्ड मेडल की दावेदारी में ले जाएगी, और हारने पर उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है. कमाल की बात ये है कि अभी तक ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं हुई. ग्लासगो में गुरुवार 23 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स में शुरू होने वाले हैं. लेकिन, इससे पहले ही बॉ‍क्सिंग में महिलाओं की 75 केजी कैटेगरी में भारत का एक मेडल पक्का हो गया है. ओल‍ंपिक मे‍डलिस्ट लवलीना बोरगोहाई ने इस सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

असम की इस बॉक्सर को क्वार्टर फाइनल में बाई मिल गया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में सेमीफाइनल में जगह बनाते ही ब्रॉन्ज मेडल मिल जाता है. यही कारण है कि कॉम्पिटि‍शन शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपना पहला मेडल फिक्स कर लिया है. लवलीना के लिए ये बड़ी उपलब्‍ध‍ि है. उन्होंने अब तक ओलंपिक ब्रॉन्ज, वर्ल्ड चैंपियनश‍िप ख‍िताब और एश‍ियन चैंपियनश‍िप गोल्ड मेडल जीता था. लेकिन, कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक उन्होंने कोई मेडल नहीं जीता था.

लवलीना को अब 31 जुलाई को टी के बी पी ताफाकी के ख‍िलाफ सेमीफाइनल में रिंग में उतरना है. ये मुकाबला उन्हें गोल्ड मेडल बाउट में जगह दिला सकता है. अगर वो ये मुकाबला जीतती हैं तो फाइनल में जगह बना लेंगी. वहीं, हार उन्हें ब्रॉन्ज मेडल दिलाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई और लवलीना करेंगी भारतीय दल को लीड

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचीं लवलीना?

विमेंस 75 केजी मिडिलवेट कैटेगरी में लवलीना टॉप सीडेड हैं. इस कैटेगरी में कुल 5 बॉक्सर्स ही कंपीट कर रहे हैं. ऐसे में लवलीना समेत 3 बॉक्सर्स को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई है. इस कैटेगरी में एकमात्र क्वार्टर फाइनल मुकाबला बची हुईं दोनों बॉक्सर इंग्लैंड की मैरी केट स्मिथ और नाईजीरिया की पैट्र‍िसिया एम्बाटा के बीच होना है.  

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल 30+ मेडल का लक्ष्य लेकर उतरा है. पिछली बार बर्मिंघम में भारत ने कुल 61 मेडल्स जीते थे. लेकिन, क्योंकि इस बार ग्लासगो में 10 इवेंट्स कम हो गए हैं. ऐसे में बहुत कम चांस है कि भारतीय दल अपने 4 साल पुराने परफॉर्मेंस को दोहरा सके.  

Advertisement

पिछली बार भारत ने रेसलिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और क्रिकेट में मेडल्स जीते थे. लेकिन, इस बार ये सारे इवेंट्स कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं हैं. इन सभी इवेंट्स में पिछली बार बर्मिंघम में कुल 28 मेडल्स आए थे. ऐसे में इस बार हर मेडल इंडियन कंटिनजेंट को काफी कॉन्फ‍िडेंस देगा. गुरुवार को ओपनिंग सेरेमनी में लवलीना बोरगोहाई को मीराबाई चानू के साथ इंडियन कंटिनजेंट को लीड करना है. ऐसे में मेडल का कन्फर्मेशन उनके कॉन्फ‍िडेंस में जरूर चार चांद लगाएगा. 

वीडियो: नीरज चोपड़ा की कंपनी के नाम का पौराणिक कथाओं से क्या संबंध है?

Advertisement