The Lallantop

सारी दुनिया में बंद है क्रिकेट, तो अब कहां कॉमेंट्री करने जा रहे हैं आकाश चोपड़ा?

अब यहां भी सुनाई देगी 'आकाशवाणी'

Advertisement
post-main-image
अब गेम में कॉमेंट्री करते सुनाई देंगे Aakash Chopra (फोटो Cricketaakash)
आकाश चोपड़ा. हिंदी क्रिकेट कॉमेंट्री के दिग्गज. काम ऐसा कि नाम बन गया. इतना बन गया कि हिंदी क्रिकेट कॉमेंट्री में आज आकाश सबसे बड़े नाम हैं. आम दिनों में तो अप्रैल के महीने में आकाश इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कॉमेंट्री करते हैं. लेकिन इस साल IPL अभी तक शुरू नहीं हो पाया है. कोविड-19 नाम की महामारी के चलते इस T20 टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है. क्रिकेट से जुड़े सारे काम बंद हैं. लेकिन आकाशवाणी जारी रहेगी. आकाश चोपड़ा ने अपना पैशन और प्रोफेशन जारी रखने का तरीका खोज निकाला है. वह अब मोबाइल क्रिकेट गेम 'वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप (WCC)' में कॉमेंट्री करेंगे. इसके साथ ही वह 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स वाले इस गेम से जुड़ने वाले पहले प्रोफेशनल कंमेंटेटर बन गए हैं.

# आकाशवाणी का नया पता

अपने इस नए रोल के बारे में आकाश ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की. उन्होंने कहा,
'यह एक अलग तरीके का चैलेंज है. यहां आपका पहला लक्ष्य इसे जितना संभव हो सके, असली रखने का होता है. चैलेंज होगा कि अपना शब्दकोष लगातार बढ़ाया जाए, एक ही चीज को 5-7 तरीके से कहने के तरीके खोजने होंगे.'
नॉर्मल क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा लगातार छक्के मारना बेहद मुश्किल है. लेकिन डिजिटल गेम में तो यह संभव बात है. चोपड़ा के मुताबिक, ऐसे मौकों पर वर्सेटाइल और क्रिएटिव होना असली चैलेंज होगा. चोपड़ा ने कहा,
'असली क्रिकेट में हमेशा ओवर की छह गेंदों पर छक्के नहीं पड़ सकते, लेकिन यहां ऐसा हो सकता है. अगर आप स्टुअर्ट ब्रॉड का वह ओवर (T20 वर्ल्ड कप 2007) याद करें, कमेंटेटर के लिए यह असली चैलेंज है कि वह शॉट न सही, लेकिन एक जैसे रिजल्ट को अलग-अलग तरीके से बता पाए.'
चोपड़ा इस गेम में इकलौते कमेंटेटर होंगे. उन्होंने इसे भी चैलेंज बताया है. गौरतलब है कि असली क्रिकेट मैच में कॉमेंट्री टीम बैठती है. लेकिन यहां ऐसा नहीं है.
सुनिए युवराज सिंह से, उनके टी20 वर्ल्ड कप में छह छक्के मारने के रोचक किस्से

Advertisement
Advertisement