The Lallantop

'पुरानी गाड़ी सड़क पर चलती रहे...,' IPL 2027 में खेलने पर एमएस धोनी ने बड़ी बात बोल दी

24 अक्टूबर को एमएस धोनी बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर इवेंट में शामिल हुए. इस दौरान IPL में उनके फ्यूचर को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने मजाकिया लहजे में जवाब दिया. धोनी के रिएक्शन ने IPL 2027 में उनकी भागीदारी को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है.

Advertisement
post-main-image
एमएस धोनी अपने IPL फ्यूचर पर दिसंबर में फैसला लेंगे. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वे दिसंबर 2026 से पहले अपनी फिटनेस का मूल्यांकन करेंगे और उसके बाद ही IPL 2027 में खेलने या रिटायर होने का फैसला लेंगे।
  • धोनी की IPL 2026 में चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेलने और CSK की खराब प्रदर्शन के कारण उनके भविष्य को लेकर चर्चा बढ़ी है।
  • CSK मैनेजमेंट धोनी के IPL 2027 में खेलने की उम्मीद कर रहा है और नए हेड कोच जहीर खान के नाम की घोषणा कर टीम के बदलाव किए गए हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि वे इस साल दिसंबर से पहले अपने फ्यूचर पर फैसला लेंगे. एमएस धोनी इंजरी की वजह से IPL 2026 में पूरे सीजन नहीं खेले थे. 

Advertisement

बीते सीजन CSK की परफॉर्मेंस काफी खराब रही और टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची. इसके बाद से धोनी के फ्यूचर को लेकर काफी चर्चा हो रही है. अब सवाल ये है कि क्या पूर्व भारतीय कप्तान IPL में खेलना जारी रखेंगे या फिर रिटायरमेंट ले लेंगे?

शनिवार, 24 अक्टूबर को एमएस धोनी बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर इवेंट में शामिल हुए. इस दौरान IPL में उनके फ्यूचर को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वे पहले अपनी फिटनेस चेक करेंगे, उसके बाद डिसीजन लेंगे कि CSK की जर्सी में एक और सीजन खेल पाएंगे या नहीं. धोनी ने एक डॉक्टर के साथ बातचीत में कहा, 

Advertisement

डॉक्टर, मुझे पहले जांच करानी होगी. आपको मुझे इसकी रिपोर्ट देनी होगी. इसके बाद दिसंबर से पहले मुझे देखना होगा कि मैं कितना फिट हूं. तभी मैं फैसला करूंगा कि IPL का एक और सीजन खेल सकता हूं या नहीं.

CSK के पूर्व कप्तान ने आगे कहा, 

अगर मैं फिट नहीं हुआ, तो डॉक्टर आपको को मेरा पूरा ध्यान रखना होगा. यह सुनिश्चित करना होगा कि ये ओल्ड विंटेज गाड़ी (उनकी बॉडी) सड़क पर अच्छी तरह चलती रहे. इसलिए अब सारा दारोमदार आप पर है.

Advertisement
CSK को धोनी के खेलने की उम्मीद

CSK के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि एमएस धोनी IPL 2027 में खेलेंगे. फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने इसी साल अगस्त में कहा था कि धोनी को ही अपने खेलने पर डिसीजन लेना है. तब उन्होंने बताया था, 

यह सवाल आपको धोनी से पूछना चाहिए. मुझे भी उनसे पूछना है. वे चेन्नई आने पर अपने फैसले के बारे में बताएंगे. मुझे उम्मीद है कि वे CSK के लिए खेलना जारी रखेंगे. आखिरकार, अभी वे एक प्लेयर हैं. 

ये भी पढ़ें: गंभीर का गुरु मंत्र कर गया काम! तिलक वर्मा ने कोच को क्यों दिया जीत का क्रेडिट? 

IPL 2027 से चेन्नई ने किए बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2026 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. इसलिए फ्रेंचाइजी ने IPL के आगामी सीजन से पहले कोचिंग बड़े बदलाव किए हैं. CSK को 5 IPL ट्रॉफी जिताने वाले हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग टीम से अलग हो गए हैं. उनकी जगह जहीर खान को CSK का नया हेड कोच बनाया गया है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने बॉलिंग कोच एरिक सिमंस को भी हटा दिया है. उनकी जगह मोहित शर्मा CSK के नए बॉलिंग कोच बने हैं. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement