The Lallantop

'सचिन बेस्ट बैट्समैन, लेकिन सबसे महान नहीं...', ब्रेट ली ने किसे बताया बेस्ट क्रिकेटर?

ऑस्ट्रेलियन दिग्गज पेसर Brett Lee ने एक पॉडकास्ट में Sachin Tendulkar को दुनिया का बेस्ट बैटर बताया है. लेकिन, जब बात 'बेस्ट क्रिकेटर' की आई, तो ऑस्ट्रेलियन दिग्गज ने उन्हें बेस्ट क्रिकेटर नहीं माना.

Advertisement
post-main-image
ब्रेट ली ने सचिन तेंदुलकर को दुनिया का बेस्ट बैटर बताया. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ब्रेट ली ने हाल ही में BeerBiceps के पॉडकास्ट में कहा कि सचिन तेंदुलकर सबसे महान बल्लेबाज हैं, लेकिन बेस्ट क्रिकेटर साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस हैं।
  • ब्रेट ली ने अपना तर्क यह देते हुए कहा कि कैलिस के रन, विकेट, और कैचेज के आंकड़े इतिहास में सबसे बेहतरीन हैं, और उन्होंने साथ ही आईपीएल में उनके रिलैक्स्ड रवैये का अनुभव साझा किया।
  • जैक कैलिस के बल्लेबाजी और गेंदबाजी रिकॉर्ड के चलते उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे उपयोगी खिलाड़ियों में गिना जाता है, जिससे उनकी तुलना में बेस्ट क्रिकेटर के दावों को बल मिलता है।

सचिन तेंदुलकर. क्रिकेट जगत के सबसे बड़े GOAT (Greatest of All Time). दुनिया भर के फैंस और एक्सपर्ट्स बिना किसी शक के उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बैट्समैन मानते हैं. लेकिन, जब बात ओवरऑल बेस्ट क्रिकेटर की आती है, तो क्या सचिन ही नंबर वन हैं? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ब्रेट ली (Brett Lee) का मानना है नहीं. ली ने एक ऐसे क्रिकेटर का नाम लिया है, जिसके आंकड़े देखकर कहेंगे, ली का तर्क भी गलत नहीं है.

Advertisement
ली ने क्या कहा?

हाल ही में BeerBiceps के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए, ब्रेट ली ने बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट ऑलराउंडर के बीच एक लाइन खींची. उन्होंने साफ कहा कि सचिन तेंदुलकर बेशक उनके देखे हुए सबसे महान बैटर हैं. लेकिन, बेस्ट क्रिकेटर वो साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस (Jacques Kallis) को ही मानते हैं.

ब्रेट ली ने कहा,

Advertisement

मैंने हमेशा कहा है कि खेल के इतिहास में अब तक का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर है. लेकिन, बेस्ट क्रिकेटर जैक कैलिस हैं. दुनिया में उनके आंकड़े सबसे बेहतरीन हैं. अगर आप उनके स्टैट्स देखें, तो स्टैट्स झूठ नहीं बोलते. इसे देख विश्वास ही नहीं होता है.

ड्रेसिंग रूम का अनुभव

ब्रेट ली सिर्फ कैलिस के खिलाफ खेले ही नहीं, बल्कि आईपीएल (IPL) में उनके साथ ड्रेसिंग रूम भी शेयर कर चुके हैं. साल 2011 से 2013 के बीच ली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा थे. कैलिस 2011 से 2014 तक KKR के लिए खेले.

इस दौरान ली ने कैलिस को बेहद करीब से देखा. इंटरनेशनल स्पॉटलाइट से दूर, ली को जो बात सबसे ज्यादा इम्प्रेस करती थी. वो थी कैलिस का रिलैक्स्ड रवैया. ली ने बताया,

Advertisement

बतौर टीममेट उनके साथ रहना और उन्हें मैच के लिए तैयारी करते देखना अलग ही अनुभव था. बैटिंग के लिए मैदान पर उतरने से पहले उनका हार्ट रेट (Heart Rate) शायद 30 बीट प्रति मिनट होता था. वो इतने चिल्ड आउट और रिलैक्स्ड रहते थे.

ये भी पढ़ें : शाहनवाज का लॉन्ग जंप में कमाल, वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैम्पियनशिप्स में जीता ब्रॉन्ज

ब्रेट ली के तर्क में कितना दम?

ब्रेट ली का यह दावा हवा-हवाई नहीं है. जैक कैलिस का रिकॉर्ड किसी भी क्रिकेटर को हैरत में डाल सकता है. टेस्ट क्रिकेट में कैलिस का औसत 55.37 है. उन्होंने 13,289 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 45 शतक लगाए हैं. वहीं, बॉलिंग में उनका औसत 32.65 का है. इस दौरान उनके नाम 292 विकेट और 200 कैचेज हैं. वहीं, ODI क्रिकेट में कैलिस ने 44.36 के औसत से 11,579 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 17 शतक लगाए हैं. साथ ही बॉलिंग में 31.79 के औसत से 273 विकेट चटकाए हैं.

सचिन तेंदुलकर के पास रनों का अंबार है और उनकी बैटिंग क्लास का कोई मुकाबला नहीं है. लेकिन, कैलिस ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी जो इम्पैक्ट डाला है, वो उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे दुर्लभ और उपयोगी खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर लाकर खड़ा कर देता है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement