The Lallantop

बेकार गई देवदत्त पडिक्कल की 199 रनों की इनिंग, मौसम और बैड लाइट ने न्यूजीलैंड को बचाया

देवदत्त पडिक्कल ने इंडिया A की दूसरी इनिंग्स में 199 रन बनाए और टीम की मजबूत वापसी कराई थी. हालांकि, उनकी इनिंग बेकार हो गई क्योंकि न्यूजीलैंड को बैड लाइट का साथ मिल गया. मैच ड्रॉ हो गया और पडिक्कल की पारी पर पानी फिर गया.

Advertisement
post-main-image
पडिक्कल ने अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया A की दूसरी इनिंग्स में 199 रन बनाए थे. (Courtesy: PTI)

इंडिया A की टीम न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहला अनऑफिशियल टेस्ट जीतते-जीतते रह गई. इस मुकाबले में अगर खराब मौसम और बैड लाइट ने न्यूजीलैंड का साथ दिया. इंडिया A की जीत तय थी. चौथे दिन भारत A ने मेजबान टीम पर पकड़ बनाई. भारतीय टीम ने एक समय 170 रनों पर  उसके 9 विकेट गिरा दिए थे. इंडिया A इस मुकाबले में जीत से बस एक विकेट दूर थी. लेकिन, खराब मौसम और बैड लाइट की वजह से लास्ट सेशन का खेल नहीं हो सका. इसलिए यह मुकाबला ड्रॉ समाप्त हुआ. मैच ड्रा होने पर देवदत्त पडिक्कल की शानदार कमबैक इनिंग्स पर भी पानी फिर गया. 

Advertisement
बारिश ने डाला खलल

चौथे दिन जब न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर चल रहा था, तब बारिश की वजह खेल रोकना पड़ा. इसके बाद फिर खेल शुरू हुआ. भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत की ओर बढ़ रही थी. लेकिन, खराब रोशनी का खतरा मंडराने लगा. यह मैच का लास्ट सेशन था. भारत को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी. लेकिन, खराब लाइट के बाद खेल रोक दिया गया. इसके बाद दोबारा खेल शुरू नहीं हुआ. 

बेकार गई पडिक्कल की पारी

इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने इंडिया A की दूसरी इनिंग्स में 199 रन बनाकर टीम की वापसी कराई थी. उनकी दमदार पारी के चलते इंडिया A ने दूसरी इनिंग्स में 516 रन बनाए. इससे पहले भारतीय टीम अपनी पहली इनिंग्स में 113 रनों पर ढेर हो गई थी. न्यूजीलैंड A ने पहली पारी में 317 रन स्कोर किए थे. उसे भारत की पहली इनिंग्स के आधार पर 204 रनों की बढ़त मिली. भारतीय टीम पर हार का खतरा था. 

Advertisement

लेकिन, भारत A की दूसरी इनिंग्स में पडिक्कल ने 199 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया. उनके अलावा दूसरी इनिंग्स में साई सुदर्शन, यश राठौड़ और वॉशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन बैटिंग की. इन सभी बैटर्स ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया. दूसरी इनिंग्स में इंडिया A ने 516 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 313 रनों का टारगेट दिया.

आकिब नबी ने ढाया कहर

चौथे दिन जब न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग करने उतरी, तो  आकिब नबी ने गेंदबाजी में कहर बरपाया. उन्होंने पहले 3 ओवर में न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ियों को चलता किया. नबी ने राइस मारियु, टिम रॉबिंसन और मैथ्यू बॉयल को आउट कर कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को ही ध्वस्त कर दिया. 

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर तीसरे T20I में अपनी जिद पर अड़ेंगे या वैभव सूर्यवंशी का नंबर बदलेंगे? 

Advertisement

इस दौरान, इंडिया A दूसरे बॉलर्स ने भी दूसरे छोर से लगातार विकेट लिए. देवदत्त पडिक्कल ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई. जबकि, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, मुकेश चौधरी और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया. न्यूजीलैंड A की टीम 170 रनों पर 9 विकेट खो चुकी थी. होस्ट टीम टीम हार के कगार पर थी. लेकिन, आखिरी सेशन में खराब रोशनी टीम इंडिया के आड़े आ गई. जिसकी वजह से यह अनऑफिशियल टेस्ट ड्रा पर खत्म हुआ.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement