मंगलवार 27 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई. आज दोपहर 2 बजे के आसपास मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX ) पर सोने का दिसंबर वायदा 840 रुपये गिरकर 1 लाख 42 हजार 234 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक आज सोना गिरावट के साथ खुला. वहीं, आज चांदी भी गिरावट के साथ खुली. एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा करीब 4000 रुपये की गिरावट के साथ रुपये 1,91,866 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला.
दिवाली से पहले सोना-चांदी और सस्ता हुआ, अब आपको क्या करना चाहिए?
इस साल के ऊपरी स्तर से सोने के दाम 20% गिर चुके हैं. इस साल की शुरुआत में सोने के दाम 1 लाख 80 हजार 880 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे.

इस साल की शुरुआत में वायदा बाजार में सोने का भाव 1 लाख 80 हजार 880 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गया था. वहीं, इस साल की शुरुआत में चांदी का फ्यूचर वायदा 4,20,048 प्रति किलोग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गया था.
ग्लोबल मार्केट में सोना, चांदी कमजोरइंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के फ्यूचर्स में गिरावट देखी गई. कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स 4,030 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा था, जबकि सिल्वर $53.80 प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा था. इस साल की शुरुआत में सोने की कीमतें 5,586.20 डॉलर प्रति औंस के हाई लेवल पर पहुंच गई थीं. कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर्स 54.07 डॉलर प्रति औंस पर खुला. इस साल की शुरुआत में चांदी की कीमतें 121.79 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं.
ये भी पढ़ें: चांदी 2 लाख रुपये से भी नीचे लुढ़की, अब खरीदने का सही टाइम आ गया?
आपको क्या करना चाहिए ?केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, सोने की कीमतों में तकनीकी रूप से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही थी. इस दौरान सोने का भाव 1,049 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा, जबकि ओपन इंटरेस्ट 1.39% घटकर 15,996 कॉन्ट्रैक्ट रह गया.
उनका कहना है कि सोने को 1,42,320 रुपये और उसके बाद 1,41,560 रुपये पर सपोर्ट मिल सकता है. वहीं, 1,43,600 रुपये पर रेजिस्टेंस है. अगर सोने का भाव इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तो यह बढ़कर 1,44,120 रुपये तक पहुंच सकता है. हालांकि, अगर सोने का भाव 1,42,320 रुपये से नीचे गिरता है, तो इसमें गिरावट और बढ़ सकती है. ऐसे में सोने का भाव 1,41,560 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकता है.
इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी तकनीकी रूप से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली. इस दौरान चांदी का भाव 74 रुपये बढ़ा, जबकि ओपन इंटरेस्ट 1.15% घटकर 16,683 कॉन्ट्रैक्ट रह गया. चांदी को 1,93,140 रुपये और उसके बाद 1,90,490 रुपये पर सपोर्ट मिल सकता है. वहीं, 1,97,820 रुपये पर रेजिस्टेंस है. अगर चांदी का भाव इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तो यह बढ़कर 1,99,840 रुपये तक पहुंच सकता है. हालांकि, अगर चांदी का भाव 1,93,140 रुपये से नीचे गिरता है, तो बिकवाली बढ़ सकती है और कीमत 1,90,490 रुपये तक आ सकती है.
वीडियो: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, मैतेई की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद










