The Lallantop

IPL में बेंच पर बैठे प्लेयर्स अब ये नहीं कर पाएंगे, BCCI ने नियम और कड़े किए

IPL में हर टीम के पास आमतौर पर 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड होता है. मैच के लिए सिर्फ 16 खिलाड़ियों के नाम टीम शीट में दर्ज किए जाते हैं. इसी को लेकर नया नियम जारी किया गया है.

Advertisement
post-main-image
16 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी सब्स्टीट्यूट मैदान में अनावश्यक कामों के लिए न आए. (फोटो- PTI)

IPL 2026 के लिए BCCI ने अपने नियमों में कई बदलाव किए थे. इसमें लगातार बदलाव जारी हैं. अब बोर्ड ने बेंच पर बैठे प्लेयर्स के लिए भी सख्त नियम बना दिए हैं. मैच के दौरान बेंच पर बैठे प्लेयर्स या एक्स्ट्रा प्लेयर्स को मैदान में घूमने-फिरने की अनुमति नहीं होगी. ये नियम मैच खेलने की शर्तों (MPC) में जोड़ा गया है, जो सभी टीमों को भेज दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मैदान पर सब नहीं जा सकते

IPL में हर टीम के पास आमतौर पर 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड होता है. मैच के लिए सिर्फ 16 खिलाड़ियों के नाम टीम शीट में दर्ज किए जाते हैं. नया नियम कहता है कि इन 16 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी खिलाड़ी मैदान में नहीं घुस सकता. अगर कोई खिलाड़ी 16 की लिस्ट में नहीं है, तो वो न तो ड्रिंक्स ले जा सकता है, न बल्ला देने जा सकता है और न ही कोई मैसेज पहुंचा सकता है.

पहले ऐसे काम आसानी से हो जाते थे, लेकिन अब सख्ती बरती जा रही है. मैदान के चारों ओर बाउंड्री रोप के पास ज्यादा से ज्यादा 5 खिलाड़ी ही घूम सकेंगे. ये खिलाड़ी या तो 16 की लिस्ट वाले हो सकते हैं या बचे स्क्वाड से. लेकिन उनकी संख्या 5 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. ये प्लेयर्स ड्रिंक्स ले जाने या बाउंड्री पर गई गेंद लौटाने का काम करते हैं. उन्हें टीम की ट्रेनिंग बिब (एक तरह की जैकेट) पहननी जरूरी है.

Advertisement

जो खिलाड़ी इन 5 में शामिल नहीं हैं, उन्हें डगआउट में ही बैठना होगा. वे बाउंड्री लाइन और LED ऐड बोर्ड्स के बीच भी नहीं घूम सकते. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने पुराने नियम 11.5.2 और 24.1.4 में और सख्ती कर दी है. इनमें पहले भी कुछ पाबंदियां थीं, लेकिन अब उन्हें साफ-साफ लागू किया जा रहा है.

IPL मैनेजमेंट ने टीम मैनेजर्स को बताया

टीम सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में BCCI और IPL मैनेजमेंट ने टीम मैनेजर्स को निर्देश दिए हैं. इसमें कहा गया है कि 16 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी सब्स्टीट्यूट मैदान में अनावश्यक कामों के लिए न आए. इससे मैच के दौरान अनुशासन बरकरार रहेगा और अनचाहे हलचल कम होगी. पर ये फैसला किस वजह से लिया गया है, इस बारे में कुछ सामने नहीं आया है.

इससे पहले भी BCCI ने मैच डे प्रैक्टिस, फैमिली एक्सेस और ट्रैवल नियमों को सख्त किया था. नई गाइडलाइंस का उद्देश्य पूरे टूर्नामेंट को बेहतर तरीके से मैनेज करना है.

Advertisement

वीडियो: IPL 2026 के पहले ही मैच में अर्शदीप ने कौन सा रिकॉर्ड बना दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement