The Lallantop

AUS Vs BAN: बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद बौखलाई ऑस्ट्रेलिया, टीम में किए बड़े बदलाव

AUS Vs BAN Test: बांग्लादेश (Bangladesh) से पहले टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया (Australia) काफी दबाव में हैं. इसी प्रेशर के चलते उसने दूसरे टेस्ट के लिए अपने ओपनर बैटर को ड्रॉप कर दिया. दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से खेला जाएगा.

Advertisement
post-main-image
कप्तान पैट कमिंस दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेंगे. (फोटो- PTI)

डार्विन टेस्ट में मिली हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया (Australia) जबरदस्त प्रेशर में हैं. दूसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़े बदलाव किए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिए 18 अगस्त को टीम का ऐलान किया. ओपनर जैक वेदराल्ड (Jake Weatherald) को दूसरे टेस्ट के लिए जगह नहीं मिली है. उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके (Mackay) में 22 अगस्त से  खेला जाएगा.

Advertisement
मैट रेनशॉ  को मौका

बांग्लादेश के खिलाफ  पहले टेस्ट में कंगारू टीम के ओपनर बैटर जैक वेदराल्ड बुरी तरह से फेल हुए. वह जब तक क्रीज पर रहे स्ट्र्गल करते दिखे. वेदराल्ड पहली पारी में सिर्फ 23 रन बना पाए थे. जबकि, दूसरी इनिंग्स में खाता भी नहीं खोल पाए. उनकी परफॉर्मेंस निराशाजनक रही. इसलिए उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया.

जैक वेदराल्ड को ड्रॉप करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ को टीम में मौका दिया. उन्होंने टेस्ट टीम में तीन साल से ज्यादा समय के बाद वापसी की है. रेनशॉ आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए 2023 में टेस्ट खेले थे. उन्होंने यह टेस्ट भारत के खिलाफ दिल्ली में खेला था. 30 साल के रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के वाइट बॉल सेट-अप का हिस्सा हैं.

Advertisement

मैट रेनशॉ को टीम में शामिल किए जाने का मकसद टॉप ऑर्डर को मजबूती देना है. वह नंबर-3 पर बैटिंग करते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पूरी बैटिंग यूनिट को मुश्किल हुई थी. 

लाबुशेन की जगह बरकरार

खराब फॉर्म में चल रहे मानर्स लाबुशेन को दूसरे टेस्ट में जगह मिली है. लाबुशेन ने पहले सेट में 1 और 31 रन स्कोर किए थे. वह काफी समय से फॉर्म में नहीं हैं. वह 2023 के बाद से टेस्ट में सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं. बीते तीन साल में उन्होंने सिर्फ 9 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड का कहना है कि लाबुशेन को  पता है कि उन्हें ज्यादा रन बनाने हैं. उन्होंने टीम अनाउंस करने के बाद कहा,

लाबुशेन ने दूसरे इनिंग्स में 30 रन बनाए थे. वह आउट होने तक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे.  उन्होंने अच्छे शॉट भी खेले. लाबुशेन पैड पर आई बॉल्स को फ्लिक कर रहे थे. वह डाउन द ग्राउंड खेल रहे थे. इसलिए उनका बचाव करना मेरे लिए आसान है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मानव सुथार के फैन हुए पूर्व क्रिकेटर, बताया रवींद्र जडेजा का अपग्रेड वर्जन!

दूसरे टेस्ट के लिए मैट रेनशॉ के तौर पर टीम में एक ही बदलाव है. विकेटकीपर बैटर जोश इंगलिस और पेसर स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है. दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक मैके में खेला जाएगा. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है.

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और  बीयू वेबस्टर.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement