The Lallantop

Asian Games: पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, विथ्या रामराज ने जीता ब्रॉन्ज

वित्या रामराज ने इस इवेंट में अपना पर्सनल बेस्ट दिया. उन्होंने 54.75 सेकेंड का समय निकालकर भारत की पूर्व एथलीट पीटी उषा का नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया. पीटी उषा ने 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स रेस 55.42 सेकेंड में पूरी की थी.

Advertisement
post-main-image
वित्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वित्या रामराज ने आइची नागोया में 20वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 42 साल पुराना पीटी उषा का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा।
  • पीटी उषा का 1984 में लॉस एंजेलिस ओलंपिक में बनाया गया 55.42 सेकेंड का नेशनल रिकॉर्ड वित्या रामराज ने 54.75 सेकेंड में रेस पूरी कर तोड़ा, जो भारतीय खेल इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा था।
  • वित्या के इस प्रदर्शन से भारत के एशियन गेम्स में पदकों की संख्या पांच हो गई है, और आने वाले समय में उनकी प्रतिस्पर्धा और बेहतर प्रदर्शन की संभावना बनी हुई है।

जापान के आइची नागोया में खेले जा रहे 20वें एशियन गेम्स में भारत की वित्या रामराज (Vithya Ramraj) ने कमाल कर दिया. उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स रेस (बाधा दौड़) में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस दौरान उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. एशियन गेम्स 2026 में यह उनका दूसरा मेडल है. इससे पहले वित्या ने महिलाओं की 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले रेस में सिल्वर मेडल जीता था.

Advertisement
तीसरे नंबर पर रहीं वित्या

तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाली 28 साल की वित्या ने इस इवेंट में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 54.75 सेकेंड का समय निकालकर पोडियम फिनिश किया. महिलाओं की इस 400 मीटर बाधा दौड़ में वित्या तीसरे नंबर पर रहीं और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल UAE की मरियम करीम ने जीता. उन्होंने 54.31 सेकेंड का समय निकालकर रेस पूरी की. कजाकिस्तान की एडेलिना जेम्स दूसरे नंबर पर हीं. उन्होंने यह रेस 54.58 सेकेंड का समय निकालकर पूरी की. उन्हें सिल्वर मेडल मिला.  

Advertisement

महिलाओं की इस 400 मीटर हर्डल्स रेस में भारत की एक और एथलीट अनू राघवन ने भी पार्टिसिपेट किया. उन्होंने यह रेस 55.88 सेकेंड में पूरी की. वह पांचवें नंबर पर रहीं.

वित्या ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

वित्या रामराज ने इस इवेंट में अपना पर्सनल बेस्ट दिया. उन्होंने 54.75 सेकेंड का समय निकालकर भारत की पूर्व एथलीट पीटी उषा का नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया. पीटी उषा ने 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स रेस 55.42 सेकेंड में पूरी की थी. लेकिन, 42 साल बाद अब यह नेशनल रिकॉर्ड वित्या रामराज के नाम दर्ज हो गया है. 

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता ब्रॉन्ज, ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय

Advertisement
वित्या ने एशियन गेम्स में जीता पांचवां मेडल

भारतीय एथलीट वित्या रामराज का यह एशियन गेम्स में पांचवां मेडल है. इससे पहले उन्होंने 2022 हांगझोऊ एशियन गेम्स में 3 मेडल जीते थे. हांगझोऊ में वित्या ने महिलाओं की 4x400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल जीता. महिलाओं की 4X400 मीटर मिक्स्ड रिले रेस में भी रजत पदक अपने नाम किया. फिर, उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स रेस का ब्रॉन्ज मेडल भी जीता. इसके बाद, एशियन गेम्स 2026 में उन्होंने दो मेडल जीतकर अपने पदकों की संख्या 5 तक पहुंचा दी. 

वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर

Advertisement