The Lallantop

भारत के खिलाफ जड़ा ODI का पहला शतक, 'दिग्गजों' के इस खास क्लब में भी आ गए ग्रीव्स

वेस्टइंडीज के बैटर Justin Greaves ने भारत के खिलाफ पहले ODI में शानदार शतक जड़ा. वह मैच में 101 रन बनाकर आउट हुए. यह वनडे में उनकी पहली सेंचुरी है. इस शतकीय पारी के दौरान ग्रीव्स वेस्टइंडीज के बैटर्स के खास क्लब में शामिल हो गए.

Advertisement
post-main-image
जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में शानदार सेंचुरी लगाई. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ पहले ODI मैच में 101 रन बनाकर अपना पहला ODI शतक पूरा किया और वेस्टइंडीज टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • भारत के घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम ने चुनौतीपूर्ण स्थिति में मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जिससे जस्टिन ग्रीव्स ने जोखिम लेकर शतकीय पारी खेली।
  • ग्रीव्स की शतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रन बनाए और वह भारतीय सरजमीं पर बड़ी साझेदारी करने वाले विंडीज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए।

जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ पहले ODI में अपनी बैटिंग की क्लास दिखाई. इस मैच में उन्होंने भारत के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की. वह जब तक क्रीज पर रहे उन्होंने हर बॉलर के खिलाफ अटैक किया. जबरदस्त बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. वो 101 रन बनाकर आउट हुए. यह ग्रीव्स का ODI में पहला शतक है. इस शतकीय पारी के चलते वह भारतीय सरजमीं पर रिकॉर्ड बनाने वाले विंडीज बैटर्स के खास क्लब में शामिल हो गए. उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने अपनी इनिंग्स में 7 विकेट पर 295 रन बनाए. 

Advertisement
ग्रीव्स ने जड़ा पहला शतक

जस्टिन ग्रीव्स वेस्टइंडीज की टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं. बैटिंग के अलावा वह मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं. वह ODI में विंडीज टीम के लिए ओपनिंग करने से लेकर मिडिल ऑर्डर में भी बैटिंग कर लेते हैं. तिरुवनंतपुरम में उन्होंने भारत के खिलाफ पहले ODI मैच में अपनी पारी का आगाज किया. 

इस दौरान जस्टिन ग्रीव्स ने अपनी बैटिंग से सबको प्रभावित किया. बैटिंग में सूझबूझ दिखाई और किसी जल्दबाजी में नहीं दिखे. हर बॉल को उसकी मेरिट के हिसाब से खेला. एक मंझे हुए बैटर की तरह बैटिंग करते हुए उन्होंने 42 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई. उनकी बल्लेबाजी को देखकर ये नहीं लगा कि वह अपना सिर्फ 26वां वनडे मैच खेल रहे हैं. फिप्टी पूरी करने के बाद उन्होंने लगातार एक छोर से रन बनाना जारी रखा. उन्होंने भारत के पेसर्स और स्पिनर्स का डटकर सामना किया. उनकी बैटिंग अप्रोच से लगा कि वह बड़ी पारी खेलने आए हैं. 

Advertisement

इस बीच दूसरे छोर से जॉन कैम्पबेल ने भी उनका पूरा साथ दिया. जस्टिन ग्रीव्स ने इम्पैक्टफुल बैटिंग करते हुए 104 गेदों पर शतक जड़ा. बाद में 108 बॉल्स पर 101 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए. 

खास क्लब में शामिल हुए ग्रीव्स

अपनी इस इनिंग्स के दौरान जस्टिन ग्रीव्स अपने साथी ओपनर जॉन कैम्पबेल के साथ एक खास क्लब में शामिल हो गए. दरअसल, ग्रीव्स और कैम्पबेल ने पहले विकेट के लिए 135 रनों की पार्टनरशिप की. यह वेस्टइंडीज की तरफ से वनडे में भारतीय सरजमीं पर तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.

ये भी पढ़ें: कुलदीप को कम मौके मिलते हैं! पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने बताया दुनिया का बेस्ट स्पिनर

Advertisement

वैसे, भारत की धरती पर वेस्टइंडीज की तरफ से ओपनिंग साझेदारी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ग्रॉर्डन ग्रीनिज और फिल सिमंस के नाम है. साल 1988 में गॉर्डन ग्रीनिज और फिल सिमंस ने भारतीय सरजमीं पर वनडे में पारी का आगाज करते हुए 164 रनों की पार्टनरशिप की थी. जबकि, 1983 में गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेंस ने भारत के खिलाफ वनडे में ओपनिंग करते हुए 149 रन जोड़े थे. अब इस लिस्ट में जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैम्पबेल का नाम भी जुड़ गया है. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement