एशियन गेम्स में भारत के अंकुश पंघाल ने बॉक्सिंग में पहला मेडल सुनिश्चित कर दिया. मेंस 80 केजी वेट कैटेगरी में अंकुश ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेकरूज सालिमोव को 5-0 से हराया. ग्लास्गो में पिछले महीने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले अंकुश ने सालिमोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की.
Asian Games 2026 : अंकुश ने बॉक्सिंग में पक्का किया मेडल, बैडमिंटन कैंपेन का निराशाजनक अंत
Asian Games 2026 : भारतीय बॉक्सर Ankush Panghal ने बॉक्सिंग में पहला मेडल सुनिश्चित कर दिया. वहीं, बैडमिंटन सिंगल्स में भारत का कोई शटलर मेडल जीतने में सफल नहीं हो सका. PV Sindhu और Unnati Hooda भी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं.

अंकुश पहली बार ही एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं. हरियाणा के इस बॉक्सर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दमदार शुरुआत की. उन्होंने सीधे, बाएं और दाएं हुक जैसे सटीक पंच लगाकर सालिमोव को शुरू से दबाव में रखा. सालिमोव ने भी पलटवार की कोशिश की. लेकिन, उनके हमलों में दम नहीं था.
पहले राउंड में सभी 5 जज ने अंकुश के पक्ष में फैसला किया. दूसरे राउंड में भी उन्होंने यही लय बनाए रखी. फिर पांचों जज का फैसला उनके फेवर में रहा. अंतिम राउंड में सालिमोव ने पलटवार किया. इस राउंड में 4 जज ने उनके फेवर में फैसला दिया. लेकिन, पहले दो राउंड में लीड बना चुके अंकुश आसानी से 5-0 से जीत गए.
ये भी पढ़ें : कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ेंगे सचिन के ये दो खास रिकॉर्ड!
बैडमिंटन में हाथ लगी निराशाइधर, बैडमिंटन में भारतीय शटलर्स का कैंपेन निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ. चार अलग-अलग इवेंट्स में भारतीय शटलर्स को हार का सामना करना पड़ा. मिक्स्ड डबल्स और विमेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में हारकर भारतीय जोड़ी पदक से चूक गई. तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स में दुनिया की नंबर एक चीनी जोड़ी फेंग यान्झे और हुआंग डोंगपिंग से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी दुनिया की नंबर पांच मलेशियाई जोड़ी पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से हार गई.
इसके बाद, विमेंस सिंगल्स में भी भारत के दोनों शटलर्स क्वार्टर फाइनल में हार गए. उन्नति हूडा को दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची ने हराया. उन्नति ने कड़ा मुकाबला किया. लेकिन डिसाइडर गेम 17-21 से हार गईं. इसके बाद, दिग्गज पीवी सिंधू को भी चीन की वर्ल्ड नंबर-चार चेन यू फेई ने हरा दिया. सिंधू ने उनके खिलाफ पहला गेम जीता था. लेकिन, उसके बाद वो लगातार दो गेम हार गईं.
वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक









