The Lallantop
Logo

हाईवे पर जाम, कैंपस में आग और सड़कों पर छात्र... लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में क्या हुआ?

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा के यौन उत्पीड़न और मौत के आरोपों को लेकर छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एसआईटी बनाई है, जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपों को अफवाह बताया है.

Advertisement

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात एक छात्रा के यौन उत्पीड़न और बाद में मौत के आरोपों को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारी छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक प्रभावित हुआ. कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की भी खबर सामने आई. कपूरथला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत एफआईआर दर्ज कर एसआईटी गठित की है. वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन और रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने आरोपों को बेबुनियाद अफवाह बताया है. देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशियन गेम्स फाइनल, दोनों मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में

 

Advertisement

Advertisement