The Lallantop

वृद्धाश्रम पहुंचे सचिन के दोस्त विनोद कांबली? वीडियो में बोले- 'घर जैसा महसूस हो रहा'

विनोद कांबली ‘क्रिकेट के गॉड’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त रहे हैं. दोनों लंबे समय तक एक साथ भारत के लिए खेले. कांबली ने 1991 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 ODI खेले.

Advertisement
post-main-image
वृद्धाश्रम में रह रहे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली. (Courtesy: ImAbhishek7 X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे ठाणे के एक वृद्धाश्रम की सुविधाओं की बातें कर रहे हैं और खुद को निदान वृद्धाश्रम में बताया है।
  • विनोद कांबली की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें 2024 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां यूरीन इन्फेक्शन और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याएँ पाई गई थीं।
  • वायरल वीडियो के बाद लोगों ने विनोद कांबली की सेहत पर चिंता जताई है और उनके रहने की वास्तविक स्थिति की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को लेकर इमोशनल करने वाली खबर सामने आई है. पूर्व क्रिकेटर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विनोद कांबली एक वृद्धाश्रम में दिखाई दे रहे हैं. इस दिग्गज प्लेयर को इस हाल में देखकर लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है. वायरल वीडियो में विनोद कांबली वृद्धाश्रम की सुविधाओं और वहां के बेहतर माहौल के बारे में बता रहे हैं.

Advertisement
क्या बोले विनोद कांबली?

विनोद कांबली का यह वायरल वीडियो ठाणे के एक ओल्ड-एज होम (वृद्धाश्रम) का बताया जा रहा है. लेकिन, क्या विनोद कांबली हकीकत में वृद्धाश्रम में रहने गए हैं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है? वीडियो में विनोद कांबली ओल्ड-एज होम की तारीफ करते हुए उसे ‘फर्स्ट क्लास’ बता रहे हैं. वीडियो में अपना परिचय देते हुए वो कहते हैं,

मेरा नाम विनोद कांबली है. मैं कहां हूं, किधर हूं. मैं निदान में हूं. मैं कहूंगा कि निदान में मुझे बहुत अच्छी फैसिलिटी मिली है. यहां पर हाईजीन वैगरह सब फर्स्ट क्लास है. मुझे यहां कभी यह महसूस नहीं होता है कि मैं घर में नहीं हूं. यहां पर मुझे लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है. 

Advertisement
2024 में हुई थी दिक्कत

कुछ साल से विनोद कांबली का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है. साल 2024 में जब उनकी सेहत खराब हुई थी, तब उन्हें ठाणे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जांच में पता चला कि उन्हें यूरीन इन्फेक्शन के अलावा मांसपेशियों में खिंचाव है. उन्हें दिमाग से जुड़ी परेशानी भी थी. उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह सही से खड़े भी नहीं पा रहे थे. हालांकि, इसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ. IPL 2026 में वह स्टेडियम में मैच देखते नजर आए. इस दौरान उन्होंने एक विज्ञापन में भी काम किया. फैन्स को लगा कि उनका स्वास्थ्य बेहतर हो गया है लेकिन, उनके हालिया वायरल वीडियो ने एक बार फिर उनकी तरफ लोगों का ध्यान खींचा है.

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल के फ्यूचर को लेकर विराट कोहली का बड़ा दावा!

विनोद कांबली का करियर

विनोद कांबली ‘क्रिकेट के गॉड’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त रहे हैं. दोनों लंबे समय तक एक साथ भारत के लिए खेले. कांबली ने 1991 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट खेले, जिनमें 1084 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 4 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी दर्ज है. क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उनका एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 227 रन है. वह भारत के लिए 104 वनडे मैच खेले, जिनमें 2477 रन स्कोर किए. विनोद कांबली ने वनडे में 2 सेंचुरी और 14 हाफ सेंचुरी लगाईं. वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर 106 रन है.

Advertisement

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement