The Lallantop

IIT बॉम्बे सुसाइड: साहिल वाकोडे ने एग्जाम में चीटिंग की थी? आखिरी कॉल वाले शख्स के बड़े दावे

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े ने मौत से पहले फोन पर अपने एक दोस्त से एग्जाम में नकल करते पकड़े जाने की बात कही थी.

Advertisement
post-main-image
IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़ की 18 सितंबर को मौत हो गई थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने एक दोस्त को फोन पर बताया था कि उसे एग्जाम में नकल करते हुए पकड़ा गया था, यह बात मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आई है।
  • साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे ने कहा था कि वह परीक्षा में नकल के कारण फंसा था, लेकिन बाद में इस बयान पर माफी मांगी गई और मामले की जांच चल रही है।
  • क्राइम ब्रांच ने अब तक 20 लोगों से पूछताछ की है और पूरी घटना की जांच कर रही है ताकि साहिल की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

‘मुझे एग्जाम में चीटिंग करते हुए पकड़ लिया गया था.’ हॉस्टल में अपनी जान देने वाले IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने कथित तौर पर अपने एक दोस्त को ये बात फोन पर बताई थी. मुंबई की क्राइम ब्रांच की इन्वेस्टिगेशन में ये खुलासा हुआ है. वाकोडे की मौत के बाद IIT बॉम्बे ने जो पहला बयान दिया था, उसमें एआई से नकल करने का जिक्र था. हालांकि, संस्थान ने बाद में अपने इस बयान पर माफी मांगी और कहा कि बिना जांच के ये बात कहना उचित नहीं था. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े दीपेश की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने साहिल के एक दोस्त का बयान दर्ज किया है, जो पुलिस के मुताबिक उससे फोन पर आखिरी बार बात करने वाला शख्स था. बातचीत में साहिल ने Thermodynamics के एग्जाम का जिक्र किया था. साहिल को लगा कि पेपर उसकी उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं गया और वो अपनी परफॉर्मेंस को लेकर परेशान भी था. वो अच्छे नंबर लाना चाहता था, इसलिए परीक्षा के बाद आने वाले रिजल्ट को लेकर काफी टेंस था.

दोस्त ने पुलिस को ये भी बताया कि बातचीत के दौरान साहिल ने कहा था कि उसे परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था. हालांकि, नकल करते पकड़े जाने की बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह अभी जांच का हिस्सा है. पुलिस अब परीक्षा के दौरान क्या हुआ और उसके बाद कौन-कौन सी घटनाएं हुईं, इसकी जांच कर रही है. ताकि साहिल की मौत से पहले के पूरे घटनाक्रम को समझा जा सके.

Advertisement

क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले की जांच के दौरान 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. इनमें परीक्षा के दौरान मौजूद छात्र, परीक्षा की निगरानी करने वाले कर्मचारी और कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं. जांच अधिकारी उन लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं, जिन्होंने साहिल की मौत से कुछ घंटे पहले उससे बातचीत या मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ेंः IIT बॉम्बे में मिड सेमेस्टर टाले गए, साहिल की मौत मामले में 20 लोगों से पूछताछ, परिवार बैठा अनशन पर

18 सितंबर को हुई थी साहिल की मौत

18 सितंबर 2026 की शाम IIT बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल की मौत की खबर आई थी. शुरुआती जांच में पाया गया कि साहिल ने खुद अपनी जान ली है. इसके बाद साहिल की मौत को लेकर तरह-तरह की और भी बातें सामने आईं. IIT बॉम्बे ने उनकी मौत के बाद बयान दिया कि साहिल एग्जाम में चीटिंग करते हुए पकड़े गए थे. इसके बाद संस्थान ने उनकी कॉउंसलिंग की और शाम तक खबर आई कि साहिल की मौत हो चुकी है. 

Advertisement

इसके बाद साहिल के माता-पिता ने संस्थान के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर बेटे को जान देने के लिए उकसाने का आरोप लगाया. उन पर जाति के आधार पर भेदभाव के आरोप भी लगे. इसे लेकर कैंपस में प्रोटेस्ट भी हुआ. प्रोफेसर डूला को डीन पद से हटा दिया गया. IIT बॉम्बे ने भी अपने स्टेटमेंट के लिए माफी मांगी कि उन्होंने स्टेटमेंट जारी करने में जल्दबाजी कर दी थी. मामला मुंबई के क्राइम ब्रांच तक पहुंचा और अब उसी इन्वेस्टिगेशन से कुछ बातें निकल कर सामने आई हैं.

वीडियो: अशोक लवासा इंटरव्यू: खुद 'असहमत' रहने वाले पूर्व चुनाव आयुक्त खुलासों पर क्या बोले?

Advertisement