The Lallantop

रेसलिंग में पहला गोल्ड! सुजीत ने अंतिम 3 मिनट में पलट दी बाजी

सुजीत कलकल ने सेमीफाइनल में भी बड़ा उलटफेर किया था. ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियोका को हराया था. कोटारो को गोल्ड का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था.

Advertisement
post-main-image
सुजीत कलकल 65 किलोग्राम वेटकेटगरी में खेलते हैं. (Photo-UWW)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय रेसलर सुजीत कलकल ने 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुदेव को हराकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
  • मुकाबले के पहले राउंड में सुजीत 2-9 से पिछड़ रहे थे क्योंकि ताजिकिस्तान के रेसलर का डिफेंस मजबूत था और उन्होंने पहले हाफ में अंक पाना मुश्किल बनाया।
  • सुजीत के गोल्ड मेडल जीतने से एशियन गेम्स में भारत का पदक तालिका मजबूत होगा और भारत के लिए यह रेसलिंग में एक नया मानक स्थापित करेगा।

भारतीय रेसलर सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में उन्होंने कमाल का कमबैक करते हुए ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुदेव को मात दी. सुजीत इन एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पहले रेसलर हैं. 

Advertisement

सुजीत इस समय शानदार फॉर्म में हैं. फाइनल मुकाबले में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. तीन मिनट के पहले ब्रेक तक, सुजीत 2-9 से पिछड़ रहे थे. रेसलिंग में इसे काफी बड़ी लीड मानी जाती है. ऐसे में अक्सर खिलाड़ी काफी दबाव में आ जाते हैं. हालांकि, सुजीत ने बहुत संयम से काम लिया. दूसरे हाफ में उन्होंने शानदार कमबैक किया. 

ताजिकिस्तान के रेसलर का डिफेंस बहुत मजबूत था. वह सुजीत को अटैक करने का मौका नहीं दे रहे थे. सुजीत इसी कारण पिछड़ गए. ब्रेक के बाद सुजीत ने वापसी की. उन्होंने लोअर बॉडी पर अटैक करना शुरू किया. इससे उन्हें अंक भी मिले. तीन टेकडाउन के बाद उन्होंने स्कोर को 2-9 से 8-9 कर दिया. जब मैच में 10 सेकेंड बचे थे, सुजीत ने फिर से विपक्षी रेसलर का डिफेंस तोड़ा और टेकडाउन के साथ निर्णायक अंक हासिल किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- लवलीना का खुद को परफेक्ट बर्थडे गिफ्ट! एश‍ियाड में दोहराया मैरी कॉम वाला कारनामा 

सुजीत ने पहले राउंड में अफगानिस्तान के सैयद उमर जजई को 13-3 हराया था. इसके बाद, क्वार्टर फाइनल में उनका सामना ईरान के अब्बास इब्राहिमजादेहसवादकुही से था. यह मुकाबला भी सुजीत ने बिना कोई अंक गंवाए, टेक्निकल सुपीरियोरिटी से जीता.

एश‍ियन गेम्स में सेमीफाइनल मुकाबला उनके लिए सबसे मुश्किल था. यहां उनका सामना ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियोका से था. जापान के इस खिलाड़ी के खिलाफ सुजीत अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए थे. पहले पीरियड में वह 0-2 से पिछड़ रहे थे. दूसरे पीरियड में तीन अंक बनाए, जबकि जापानी खिलाड़ी केवल एक और अंक हासिल कर पाए. समय खत्म होने पर दोनों 3-3 अंकों के साथ बराबरी पर थे. सुजीत को अधिक अंक हासिल करने वाला दांव लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया. 

Advertisement

वीडियो: टीम इंडिया के पेसर्स वेस्ट इंडीज के सामने हुए फ्लॉप?

Advertisement