एशियन गेम्स 2026 में भारत की पिंकी बलहारा (Pincky Balhara) ने भारत को एक और मेडल दिलाया है. उन्होंने यह मेडल कुराश में महिलाओं की 78 किग्रा कैटेगरी में अपने नाम किया. इस इवेंट में उनसे कम से कम पिछला रिकॉर्ड बरकरार रखने की उम्मीद थी. लेकिन, सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें साउथ कोरिया की सुमिन मो से हार का सामना करना पड़ा. दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी ने पिंकी को सेमीफाइनल में 5-0 से शिकस्त दी. पिंकी बलहारा को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. हालांकि इस पदक के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड भी कायम किया.
एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता ब्रॉन्ज, ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय
कुराश एक ऐसा खेल है, जो भारत में पॉपुलर नहीं था. पिंकी के 2018 एशियन गेम्स में मेडल जीतने के बाद भी कुराश से ज्यादातर लोग अनजान थे. लेकिन, अब कुराश चर्चा में हैं. दिल्ली के नेब सराय की रहने वाली पिंकी ने एक बार फिर कुराश में शानदार प्रदर्शन करके मेडल जीता है.

पिंकी बलहारा एशियन गेम्स में कुराश में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं. इससे पहले उन्होंने 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. तब उन्होंने 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था. 2018 में ही कुराश को पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया था.
पिंकी ने दिलाई पहचानकुराश एक ऐसा खेल है, जो भारत में पॉपुलर नहीं था. पिंकी के 2018 एशियन गेम्स में मेडल जीतने के बाद भी कुराश से ज्यादातर लोग अनजान थे. लेकिन, अब कुराश चर्चा में हैं. दिल्ली के नेब सराय की रहने वाली पिंकी ने एक बार फिर कुराश में शानदार प्रदर्शन करके मेडल जीता है.
पिंकी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की लिम गाराम को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी. कई खेलों की तरह कुराश में भी सेमीफाइनल में पहुंचने पर मेडल पक्का हो जाता है. इसलिए क्वार्टर फाइनल में लिम गाराम को हराने के बाद पिंकी का भी मेडल पक्का हो गया था. टूर्नामेंट नियमों के मुताबिक, कुराश में ब्रॉन्ज मेडल के लिए कोई प्ले-ऑफ मुकाबला नहीं होता है. सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दोनों प्लेयर्स को कांस्य पदक दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: ईशा सिंह ने भारत को दिलाया मेडल, महिलाओं के 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता सिल्वर
इंजरी से जूझ रही थीं पिंकीसेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें सुमिन मो से हार का सामना करना पड़ा. पिंकी मैच में पूरी तरह फिट नहीं थीं. वह घुटने की चोट से जूझ रही थीं. मैच के बाद पिंकी ने बताया कि ओपोनेंट प्लेयर ने बार-बार उनकी चोटी वाली जगह पर हमला किया.
एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए पिंकी ने कहा,
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेरे घुटने पर चोट लग गई थी. मेरी क्वार्टर फाइनल की ओपोनेंट भी साउथ कोरिया की थी. इसलिए सेमीफाइनल में मेरी प्रतिद्वंद्वी को पता था कि मेरे दाहिने घुटने में इंजरी है.
उन्होंने आगे बताया,
पोकिजाखोन ने जीता गोल्डमैं अटैक कर रही थी, लेकिन मेरी प्रतिद्वंदी बार-बार मेरे इंजर्ड घुटने पर वार कर रही थी. इसी वजह से मैं पेनल्टी के कारण मुकाबला हार गई.
कुराश में महिलाओं की 78 किग्रा कैटेगरी का गोल्ड मेडल उज्बेकिस्तान की पोकिजाखोन कामोल्डिनोवा ने जीता. उन्होंने फाइनल में साउथ कोरिया की सुमिन मो को 10-0 से हराया. गोल्ड मेडल मैच में मिली हार के बाद, सुमिन मो को सिल्वर मेडल मिला.
वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर












