बद्रीनाथ धाम में 19–20 सितंबर को हुए ‘देवभूमि कल्चरल फेस्ट’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 10,200 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर तेज डीजे संगीत, स्ट्रोब लाइट और डांस को लेकर तीर्थयात्रियों, पुजारियों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने सवाल उठाए. मामले में चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बिना प्रशासनिक अनुमति तेज आवाज में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शांतनु को नोटिस जारी किया है. साथ ही मंदिर के आसपास तेज संगीत पर तत्काल रोक लगा दी गई है. आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए पूरी रिपोर्ट.
बद्रीनाथ धाम में डीजे-डांस पर विवाद, सेना को नोटिस क्यों भेजा गया?
बद्रीनाथ धाम में तेज डीजे संगीत और डांस वाले ‘देवभूमि कल्चरल फेस्ट’ को लेकर तीर्थयात्रियों और पुजारियों ने विरोध जताया. चमोली डीएम ने बिना अनुमति कार्यक्रम कराने पर नोटिस जारी कर मंदिर के आसपास तेज संगीत पर रोक लगा दी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












