The Lallantop
Logo

उज्जैन में मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना बचपन का घर, पूजा के बाद चलाया हथौड़ा

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पुश्तैनी घर के एक हिस्से को खुद तोड़कर सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत की. 730 मीटर लंबे सड़क हिस्से को 15 मीटर चौड़ा करने के लिए करीब 270 अन्य निर्माण भी आंशिक रूप से हटाए जा रहे हैं.

Advertisement

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पुश्तैनी घर के एक हिस्से को खुद हथौड़ा चलाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ने की शुरुआत की. अब्दालपुरा में 1974 में उनके दादा ने यह घर बनवाया था. सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 270 अन्य निर्माण भी आंशिक रूप से हटाए जा रहे हैं. 730 मीटर लंबे सड़क हिस्से को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा, ताकि सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभाला जा सके. आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशियन गेम्स फाइनल, दोनों मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में

 

Advertisement

Advertisement