The Lallantop

कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ेंगे सचिन के ये दो खास रिकॉर्ड!

Ind vs WI : टीम इंडिया 27 सितंबर से तिरुअनंतपुरम में वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में इन फॉर्म Virat Kohli अपने आइडल Sachin Tendulkar के दो खास रिकॉर्ड को अपना बनाने की पूरी कोशि‍श करेंगे.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ एक्शन में दिखेंगे. (Courtesy : AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ODI मैच खेलकर दो महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे और इस दौरान वे सचिन तेंदुलकर के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखते हैं।
  • पिछले एक साल में विराट कोहली के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, और वे वर्तमान में 15000 ODI रन पूरे करने के लिए 59 और रन चाह रहे हैं, जिससे वे सबसे तेज़ इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बनेंगे।
  • इस मैच और सीरीज के परिणामस्वरूप कोहली के कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के कुछ प्रमुख रिकॉर्ड के बराबर या उससे आगे निकल सकते हैं।

टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली दो महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं. वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ 27 सितंबर को विराट एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे. इस दौरान उनकी नज़र सचिन के दो खास रिकॉर्ड पर होगी. पिछले एक साल से वो ODI क्रिकेट में जिस फॉर्म में हैं. बहुत संभावना है कि पहले ODI में ही विराट दोनों रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

Advertisement
सबसे तेज 15000 रन पूरा करेंगे कोहली

वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ मुकाबले में इतिहास रचने के लिए उन्हें सिर्फ 59 रनों की जरूरत है. जैसे ही किंग कोहली ये रन बनाएंगे, वो ODI क्रिकेट में 15000 रन पूरे कर लेंगे. सचिन तेंदुलकर के बाद वो ये कारनामा करने वाले दूसरे ही बैटर बन जाएंगे. लेकिन, विराट ये रिकॉर्ड बनाने वाले सबसे तेज बैटर बन जाएंगे.

दरसअल, सचिन को 15000 ODI रन पूरे करने के लिए कुल 377 पारियां लगी थीं. लेकिन, विराट अगर ये 27 सितंबर को अचीव करते हैं तो वो महज 303 पारियों में ये रिकॉर्ड बना लेंगे. यानी उन्हें सचिन के पहाड़ जैसे इस रिकॉर्ड तक पहुंचने में उनसे 74 पारियां कम ही लगेंगी. इससे पहले, विराट ने 13000 ODI रनों का रिकॉर्ड भी सबसे तेज बनाया था. उन्होंने 267 पार‍ियों में ही ODI में ये मुकाम हासिल कर लिया था.

Advertisement
भारत में सबसे ज्यादा ODI रन के रिकॉर्ड पर भी नजर

इसके अलावा, एक और रिकॉर्ड है जो विराट वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ पहले ODI में तोड़ सकते हैं. भारत में सबसे ज़्यादा ODI रन बनाने का रिकॉर्ड. इस मामले में भी अभी मास्टर ब्लास्टर सबसे आगे हैं. उन्होंने भारत में कुल 6976 ODI रन बनाए हैं. वहीं, वर्तमान में किंग कोहली के नाम 6867 रन हैं. यानी सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अब सिर्फ 110 रनों की दरकार है. घर पर कोहली का औसत 62.42 का है. ये उनकी कंसिस्टेंसी को दर्शाता है.  

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल के फ्यूचर को लेकर विराट कोहली का बड़ा दावा!

वैसे भी विराट कोहली का बल्ला हमेशा वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ आग उगलता है. उन्होंने इस टीम के ख‍िलाफ 43 मुकाबलों में अब तक 2261 रन बनाए हैं. वो भी 66.50 के शानदार औसत के साथ. इसमें उनके 9 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. जिस मैदान पर पहला ODI हो रहा है, वहां भी कोहली का रिकॉर्ड कमाल का है. उन्होंने तिरुअनंतपुरम के मैदान पर दो ODI खेले हैं और दोनों बार नाबाद रहते हुए कुल 199 रन बनाए हैं.

Advertisement
सीरीज में ये रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं

इनके अलावा, इस सीरीज में कोहली सचिन के दो अन्य रिकॉर्ड को भी अपने नाम करने की पूरी कोश‍िश करेंगे. कोहली के नाम अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 85 शतक हैं. वह सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में खेलते हुए सचिन के नाम कुल 42 इंटरनेशनल सेंचुरीज हैं. वहीं, कोहली अब तक 41 इंटरनेशनल सेंचुरी घर पर लगा चुके हैं.

यानी महज दो और शतक बनाते वो इस मामले में भी सचिन से आगे निकल जाएंगे. इसके अलावा, लिस्ट-ए क्रिकेट के शतकों में भी कोहली सचिन के बिल्कुल करीब हैं. सचिन ने कुल 60 शतक लगाए हैं. विराट के नाम 59 हैं. यानी इस सीरीज में ये दो रिकॉर्ड भी विराट अपने नाम कर सकते हैं. 

वीडियो: 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? गंभीर ने बता दिया

Advertisement