Ramayana की रिलीज़ में अब डेढ़ महीने का समय भी नहीं बचा. इसलिए मेकर्स ने अपनी तरफ़ से अंतिम तैयारियां शुरू कर दी हैं. मगर इस बीच खबर है कि Namit Malhotra इस फिल्म की रिलीज़ डेट फिर बदलने वाले हैं. ऐसा क्यों है, बताते हैं.
'रामायण' के मेकर्स अपनी सबसे बड़ी गलती सुधारने वाले हैं!
अब तक 'रामायण' की तीन अलग-अलग रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई हैं.

ये तो तय था कि 'रामायण' के दोनों पार्ट्स क्रम से 2026 और 2027 की दीपावली पर आएंगे. चूंकि इस साल दीपावली 08 नवंबर को है, इसलिए सबको लगा कि फिल्म उसी दिन रिलीज़ होगी. फिर नमित मल्होत्रा ने बताया कि 'रामायण' भारत में तो 08 नवंबर को आएगी. मगर ओवरसीज़ मार्केट में इसे दो दिन पहले यानी 06 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा.
लेकिन कुछ समय बाद सोनी पिक्चर्स ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में ये फिल्म 06 या 08 नवम्बर को नहीं, बल्कि 05 नवम्बर को ही आ जाएगी. इसके अलावा कुछ अन्य देशों में भी यही डेट बताई गई. इस तरह 'रामायण' की तीन रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई. मगर बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मेकर्स एक बार फिर इसकी तारीख बदल सकते हैं.
जानकारी के मुताबिक, नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' को तीन अलग-अलग डेट्स की जगह एक ही तारीख पर लाने का मन बनाया है. बताया जा रहा है कि वो भारत समेत दुनियाभर में ये फिल्म 05 नवंबर यानी दीपावली से तीन दिन पहले रिलीज़ करेंगे. फिल्म से जुड़े इन्वेस्टर्स भी इस डेट से सहमत दिख रहे. एक बार सब कन्फर्म हो जाए, तो मेकर्स 'रामायण' की नई रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर देंगे.
वैसे, 2014 के बाद से दीपावली पर रिलीज़ हुई ज्यादातर फिल्में त्योहार से एक दिन बाद ही सिनेमाघरों में आती हैं. वो इसलिए क्योंकि दीपावली के समय लोग अपने घर-परिवार में इसे सेलिब्रेट कर रहे होते हैं. इसलिए उस दिन लोग बहुत बड़ी संख्या में थिएटर पहुंचें, इसके आसार कम ही हैं. लेकिन 'रामायण' के मेकर्स अपनी फिल्म को एक दिन बाद लाने की जगह तीन दिन पहले ला रहे हैं. 05 नवम्बर को थर्सडे है. इससे मूवी को दीपावली तक का लॉंग वीकेंड मिलेगा. साथ ही गोवर्धन पूजा और भाई दूज के कारण भी बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों तक पहुंचेंगे. ऐसे में ‘रामायण’ को वर्ल्डवाइड एक साथ रिलीज़ करने से फिल्म को तगड़ी ओपनिंग मिल सकती है.
वीडियो: 'रामायण' की इंडिया रिलीज़ पर मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज़?











