The Lallantop

Asian Games: कबड्डी में भारत को दूसरा गोल्ड, पुरुष टीम ने भी ईरान को हराया

Asian Games 2026 में भारत की मेंस कबड़्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल मुकाबले में उसने ईरान को 40-34 से हराया. इससे पहले भारत की महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. एशियन गेम्स की हिस्ट्री में ये इंडियन मेंस कबड्डी टीम का नौवां गोल्ड मेडल है.

Advertisement
post-main-image
भारत की मेंस कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल. (Courtesy: AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स 2026 में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर कांस्य पदक नहीं बल्कि गोल्ड मेडल जीता है, जो प्रतियोगिता में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • भारत और ईरान के बीच कबड्डी प्रतिस्पर्धा में तीव्र प्रतिस्पर्धा और दोनों टीमों की मजबूत तैयारी इस मुकाबले का मुख्य कारण बन गई थी।
  • भारत की इस जीत से एशियन गेम्स में कुल स्वर्ण पदकों की संख्या चार हो गई है और भविष्य में कबड्डी खेल में और अधिक सफलता की उम्मीद है।

एशियन गेम्स 2026 में भारत की कबड्डी की पुरुष टीम ने भी ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. खिताबी मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराया. एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी खेल में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले 26 सितंबर, शनिवार को भारत की महिला टीम ने भी फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. इंडियन मेन्स कबड्डी टीम का एशियन गेम्स के इतिहास में यह 9वां गोल्ड मेडल है. 

Advertisement

कबड्डी के दोनों गोल्ड के साथ भारत एशियन गेम्स 2026 में अब तक 4 स्वर्ण पदक जीत चुका है. 

ये भी पढ़ें: Asian Games : पाकिस्तान के इरफान को हराकर अभय फाइनल में, अनाहत भी गोल्ड मैच खेलेंगी

Advertisement

खबर अपडेट की जा रही है…
 

वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

Advertisement
Advertisement