The Lallantop

Asian Games : पाकिस्तान के इरफान को हराकर अभय फाइनल में, अनाहत भी गोल्ड मैच खेलेंगी

Asian Games 2026 : भारतीय स्क्वॉश प्लेयर Abhay Singh और Anahat Singh ने मेंस और विमेंस सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली. अभय ने पाकिस्तान के Mohammed Irfan को, अनाहत ने वर्ल्ड नंबर 6 जापान की Satomi Watanabe को हराया.

Advertisement
post-main-image
स्क्वॉश के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में अभय सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान को हराया. (Courtesy : Screengrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय स्क्वॉश टीम ने मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि अनाहत सिंह और अभय सिंह ने विमेंस और मेंस सिंगल्स के फाइनल में अपनी जगह बनाई।
  • अनाहत सिंह ने सेमीफाइनल में जापान की सातोमी वातानबे को हरा कर इतिहास रचा, जबकि अभय सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना किया।
  • इस प्रदर्शन से भारतीय खिलाड़ियों ने आगामी मुकाबलों में पदक जीतने की उम्मीद बढ़ाई है, और अनाहत और अभय दोनों ने फाइनल में जगह बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

भारतीय स्क्वॉश दल के लिए 26 सितंबर शानदार रहा. सबसे पहले जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथ‍िलकुमार की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज अपने नाम किया. फिर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने विमेंस और मेंस के सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली. सेमीफाइनल मुकाबले में अभय ने पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान को हराया. वहीं, अनाहत ने वर्ल्ड की नंबर 6 जापान की सातोमी वातानबे को रोमांचक मुकाबले में हराया. 

Advertisement
अनाहत ने किया जबरदस्त कमबैक

18 साल की अनाहत ने सेमीफाइनल में 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की. ये उनके करियर की सबसे बड़ी जीत है. अनाहत विमेंस सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली इंडियन प्लेयर बन गईं. अनाहत ने यह मैच 9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3 से जीता. उन्होंने इस जीत के साथ साल के शुरू में जापानी खिलाड़ी से मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया.

अनाहत वातानाबे के खिलाफ 0-2 से पीछे चल रही थीं. लेकिन, उन्होंने धैर्य बनाए रखा. इस बीच गेंद लेने की कोशिश में उनका सिर जापानी खिलाड़ी के कंधे से टकरा गया. इस टक्कर के बाद अनाहत को मेडिकल हेल्प भी लेना पड़ा. लेकिन, दो गेम गंवाने के बावजूद वो प्रेशर में नहीं आईं. तीसरा और चौथा गेम जीतकर वो मुकाबले को डिसाइडिंग गेम में ले गईं. वहां भी उन्होंने जापनी दिग्गज को हावी नहीं होने दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें : Asian Games : कबड्डी में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड, ईरान को रोमांचक फाइनल में हराया

अभय की एकतरफा जीत

इसके बाद, अभय ने पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान को 3-0 (11-3 12-10 11-6) से हराकर मेंस सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाई. अभय ने सेमीफाइनल में शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही गेम में 6-2 की बढ़त बना ली. 35 मिनट तक चले मैच में उन्होंने अपनी इस लय को बरकरार रखा.

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने दूसरे गेम में उन्हें कड़ी टक्कर दी. लेकिन, भारतीय खिलाड़ी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. वह 2-0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे. अभय ने तीसरे गेम में भी कंट्रोल बनाए रखा और फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली.

Advertisement

इससे पहले, जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में हांगकांग के तांग मिंग हांग और ली का यी ने हरा दिया. इसके कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. जोशना और सेंथिलकुमार की जोड़ी नागोया किंजो फुटो एरिना में खेले गए तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में (1-2) 10-11, 11-2, 10-11 से हार गई.

वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर

Advertisement