The Lallantop

पाकिस्तान के खिलाफ़ एक पचासा बंद कर देगा विराट हेटर्स का मुंह!

विराट को सिर्फ एक पचासा चाहिए.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली

विराट कोहली. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के जरिए विराट ब्रेक से वापसी कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में लोगों को विराट से खूब सारी उम्मीदें है. और इसका कारण बीते कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में इनके कद के हिसाब से इनके बल्ले का नहीं चलना है. जिस पर पूरी दुनिया ने बात की है. अब इसी पर रवि शास्त्री ने कहा है कि जैसे ही विराट पाकिस्तान के खिलाफ़ हाफ सेंचुरी लगा देंगे, सबके मुंह बंद हो जाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के एक इवेंट में रवि शास्त्री ने कहा,

‘मैंने हाल में विराट कोहली से बात नहीं की है, लेकिन वो हमेशा सही मौके पर परफॉर्म करते हैं. एशिया कप से पहले का ब्रेक विराट के लिए अच्छा था, इसने उन्हें खुद पर काम करने का मौका दिया. अगर वो पाकिस्तान के खिलाफ पचासा लगा देते है, तो सबके मुंह बंद हो जाएंगे. एक इनिंग्स से फ़र्क पड़ सकता है. उनको वापसी करने के लिए सिर्फ एक इनिंग्स चाहिए क्योंकि उनकी भूख कम नहीं हुई है. जो पहले हुआ वो हिस्ट्री है, याद रखिए जनता की याददाश्त बहुत छोटी है.’ 

Advertisement

विराट की फिटनेस पर आगे बाते करते हुए शास्त्री ने कहा,

‘कोई भी इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से ज्यादा फिट नहीं है. वो एक मशीन है, और अगर वो अपने दिमाग को सही जगह ले आए तो उनके लिए फॉर्म में वापसी करना सिर्फ एक इनिंग्स की बात होगी. कोई सवाल ही नहीं है, वो अपनी बेस्ट फॉर्म में बिल्कुल वापसी करेंगे. उनकी भूख और उनका पैशन अविश्वसनीय है.’

आपको बताएं, विराट कोहली ने इस साल ज्यादा T20I मुकाबले नहीं खेले हैं. टीम इंडिया द्वारा खेले गए 21 मैच में से विराट ने सिर्फ चार मैच खेले हैं. और अब वो 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ़ खेले जाने वाले एशिया कप मैच में नज़र आने वाले हैं. पाकिस्तान के खिलाफ़ विराट का रिकॉर्ड बहुत शानदार है. इनके खिलाफ़ खेले गए सात T20I मुकाबलों में विराट ने 77.75 की एवरेज से 311 रन बनाए है. जिसमें वो तीन बार नॉट आउट भी रहे है. इसमें विराट के बल्ले से आए 35 चौके और पांच छक्के भी शामिल हैं.

Advertisement

इस साल विराट ने IPL में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने के बाद उम्मीद थी कि उनके बल्ले से रन आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. विराट IPL2022 के 16 मैच में 341 रन ही बना सके. इसमें दो पचासे शामिल रहे. विराट ने यह रन 22.73 की ऐवरेज और 115.98 की स्ट्राइक रेट से बनाए.

IND vs ZIM: तीसरे ODI में शुभमन गिल शतक के बाद पापा पर क्या कह गए?

Advertisement