The Lallantop

टेस्ट क्रिकेट में एक साथ यूज होंगे रेड और पिंक बॉल? ICC नए नियम लाने जा रहा

ICC क्रिकेट में कई नए नियम बदलने की तैयारी में है. खबर है कि अब टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में दोनों रेड और पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Advertisement
post-main-image
ICC की 30 मई को अहमदाबाद में होगी मीटिंग. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ICC ने टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में रेड और पिंक बॉल दोनों इस्तेमाल करने का प्रस्ताव रखा है, साथ ही T20I और ODI में ब्रेक टाइम, कोच की ग्राउंड एंट्री तथा चकिंग नियमों में बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है।
  • इन बदलावों के पीछे खराब मौसम, बैड लाइट की समस्या, रणनीतिक संवाद का महत्व और चकिंग के मुद्दों से निपटने की जरूरत शामिल है, जिससे खेल की गुणवत्ता और निष्पक्षता बनाए रखी जा सके।
  • यदि नए नियमों को मंजूरी मिलती है, तो ये 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे, जिससे खिलाड़ियों के लिए खेल शूटिंग के नियम बदल जाएंगे और मैच के दौरान तकनीकी जाँच बढ़ेगी।

क्रिकेटिंग वर्ल्ड में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं. ICC प्लेइंग कंडीशंस में कई चेंजेज करने की तैयारी में है. सबसे चौंकाने वाला प्रस्ताव टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है. टेस्ट मैच के दौरान एक साथ दोनों रेड और पिंक बॉल इस्तेमाल करने पर विचार चल रहा है. इसके अलावा T20I में ब्रेक टाइम, ODI में कोच की ग्राउंड पर एंट्री और चकिंग करने वाले बॉलर्स को लेकर नए रूल्स बनने वाले हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या नियम बनने वाले हैं?

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ICC इन सभी चेंजेज पर विचार कर रहा है. 30 मई को अहमदाबाद में आईसीसी की बोर्ड मीटिंग होनी है. इस बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. अगर सब कुछ तय रहा तो नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे.  

  • ICC का सबसे चर्चित प्रस्ताव टेस्ट क्रिकेट को लेकर है. अगर किसी टेस्ट मैच में खराब मौसम या बैड लाइट की समस्या आती है. इसके बाद खेल को फ्लडलाइट्स में जारी रखना पड़े, तो दोनों टीमों की सहमति से रेड बॉल की जगह पिंक बॉल इस्तेमाल की जा सकेगी.

यानी पहली बार ऐसा हो सकता है कि एक ही टेस्ट मैच में रेड बॉल और पिंक बॉल दोनों देखने को मिले.

Advertisement
  • ODI क्रिकेट में भी बड़ा चेंज लाने की तैयारी में है ICC. नए प्रस्ताव के तहत अब ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हेड कोच मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बात कर सकेंगे. मौजूदा नियमों के मुताबिक, सिर्फ सब्स्टीट्यूट प्लेयर ही ड्रिंक्स लेकर मैदान पर जा सकते हैं.

हालांकि, T20I में कोच को पहले से यह परमिशन है. अगर यह नियम लागू होता है, तो ODI में भी स्ट्रैटेजिक चर्चाएं हो सकेंगी.

  • साथ ही T20I में भी एक चेंज की बात सामने आ रही है. प्रस्ताव ये है कि अब दोनों पारियों के बीच मिलने वाला 20 मिनट का ब्रेक सिर्फ 15 मिनट किया जा सकता है.

माने प्लेयर्स को आराम, प्लानिंग और रणनीति बनाने के लिए 5 मिनट कम मिलेंगे.

  •  एक नियम चकिंग को लेकर भी ICC बनाना चाहता है. संदिग्ध एक्शन वाले बॉलर्स पर ICC नकेल कसना चाहता है. इसके लिए ऑन फील्ड अंपायर्स को Hawk-Eye डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी.

ताकि मैच के दौरान ही बॉलर के एक्शन की जांच हो सके. अगर यह नियम लागू हुआ, तो चकिंग को लेकर विवादों पर काफी हद तक लगाम लगाया जा सकता है.

Advertisement
वर्चुअल मीटिंग में हो चुकी है चर्चा

रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी प्रस्तावों पर ICC चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) की वर्चुअल मीटिंग में चर्चा हुई है. इस मीटिंग में ICC क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन सौरव गांगुली भी शामिल थे.

वीडियो: क्या IPL में पाकिस्तानी गेंदबाज की एंट्री होगी?

Advertisement