The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli intent should be celebrated says former cricketer Sanjay Manjrekar

रन भले नहीं आए, लेकिन विराट की क्लास देखकर खुश होना चाहिए!

कोहली की क्लास वापस आ गई है!

Advertisement
pic
12 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 12 अगस्त 2022, 06:18 PM IST)
Virat Kohli
विराट कोहली
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली. पूर्व इंडियन कैप्टन जल्दी ही एक्शन में नज़र आने वाले है. 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में वह इंडियन टीम का हिस्सा है. लेकिन वो वहां कैसा प्रदर्शन करेंगे, ये बाद में पता चलेगा. अभी पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने उनके हालिया प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है.

आपको याद होगा इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20I सीरीज़ में विराट ने आते ही सुंदर शॉट्स लगाए थे. विराट भले ही यहां बहुत सारे रन नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने टीम के अग्रेसिव अप्रोच को जारी रखा था. और मांजरेकर ने इसी बात की तारीफ़ की है. स्पोर्ट्स 18 के शो में बात करते हुए उन्होंने कहा,

‘उनको सेलिब्रेट करना चाहिए, क्योंकि क्लास वापस आ गई है. विराट कोहली ने इंग्लैंड में T20I क्रिकेट में इंडिया के नए अप्रोच का फर्स्ट हैंड अनुभव लिया है. तो उन्होंने इसको अपनाया है. बेशक उनको इसमें ज्यादा सफलता नहीं मिली है लेकिन उसके बावजूद उन्होंने इसको अपनाया है. इसके लिए आपको विराट कोहली को क्रेडिट देना होगा.’ 

अपनी बात आगे रखते हुए संजय मांजरेकर बोले,

‘उन्होंने चिंता नहीं की, कि वो रन बना रहे हैं या आउट हो रहे हैं, क्योंकि उनको इंग्लैंड में रन की जरूरत थी. और वो इंटरनेशनल क्रिकेट में रन खोज रहे है. लेकिन उन्होंने फिर भी भारतीय टीम की नई स्टाइल का समर्थन किया है. वह पहली गेंद से ही बाउंड्री मारने की कोशिश कर रहे थे.’

# इंग्लैंड में कैसा खेले थे विराट?

इंग्लैंड में लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में विराट के नंबर्स देखें तो वो ज्यादा खास नहीं है. लेकिन विराट ने हमेशा अच्छी शुरुआत की थी. पहला T20I मिस करने के बाद विराट ने दूसरे में वापसी की. हालांकि इसमें वह कुल एक रन ही बना पाए. इसके बाद तीसरे मैच में विराट ने आते ही अटैक करना शुरू किया. वो छह गेंदों में 11 रन बनाकर वापस लौटे जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल था.

# एशिया कप में कब दिखेंगे विराट?

एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेला जाने वाला है. इसके बाद 28 अगस्त को इंडिया अपना पहला मैच खेलेगा. और ये मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.

आंद्रे रसल की बैटिंग को मिस कर रही है वेस्ट इंडीज नेशनल टीम?

Advertisement

Advertisement

()