The Lallantop

LSG के घटिया प्रदर्शन पर ऋषभ पंत ने मांगी माफी!

पूरे सीजन में LSG के कई फैसलों ने ध्यान खींचा. सीजन के शुरुआत में ही मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ दिया गया. जिसके चलते ओपिनिंग कॉम्बिनेशन ने स्ट्रगल किया. कप्तान पंत को भी बैटिंग में कोई फिक्स्ड स्पॉट नहीं मिला.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में ऋषभ पंत अपनी रणनीति बेहतर ढंग से लागू नहीं कर पाए. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हुई और कप्तान ऋषभ पंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले फैंस से माफी मांगी।
  • LSG का खराब प्रदर्शन कई कारणों से हुआ जिसमें कप्तान पंत के फैसले लेने में दिक्कत, ओपनिंग जोड़ी में बदलाव और बैटिंग ऑर्डर में अस्थिरता शामिल थे।
  • इस सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद टीम को पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रहना पड़ा और अब टीम को अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुधार करने होंगे।

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. यह सीजन उसके लिए काफी निराशाजनक रहा. मौजूदा टूर्नामेंट में LSG की टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई. IPL 2026 में खराब परफॉर्मेंस के लिए टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अब LSG के फैंस से माफी मांगी है.

Advertisement
टॉस के समय मांगी माफी

पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच से पहले टॉस पर बोलते हुए पंत ने LSG के समर्थकों से माफी मांगी. इस दौरान उन्होंने माना कि यह सीजन प्लेयर्स और सपोर्ट्स दोनों के लिए मुश्किल रहा है. ऋषभ पंत ने कहा,

देखिए, सब जानते हैं कि IPL 2026 का सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा है. लेकिन, एक टीम और व्यक्तिगत तौर पर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. बस हम अपने फैंस से सॉरी बोलना चाहते हैं. वे देश के अलग-अलग हिस्सों से, खासकर पूरे उत्तर प्रदेश से हमें सपोर्ट करने के लिए बड़ी तादाद में आ रहे हैं. यह हमारे लिए मुश्किल रहा है. हम और मजबूत होकर वापस आना चाहते हैं. हम अपना हंड्रेड पर्सेंट देंगे.

Advertisement
कप्तानी में प्रभाव नहीं डाल पाए पंत

ऋषभ पंत ने सीजन के आखिरी मैच में LSG के लिए माफी मांगी. IPL 2026 में पंत की कप्तानी सवालों के घेरे में रही. मैच में वह अपनी रणनीति लागू नहीं कर पाए. सीजन में उन्होंने कई बार ऑन फील्ड इंटरव्यू में इशारा किया कि उन्हें फैसले लेने में दिक्कत होती है. क्योंकि, डिसीजन लेने में कई आवाजें शामिल थीं.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में चोटिल थे बुमराह? MI के कोच ने स्ट्रगल की असली वजह अब बताई

पूरे सीजन में LSG के कई फैसलों ने ध्यान खींचा. सीजन के शुरुआत में ही मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ दिया गया. इसके चलते ओपिनिंग कॉम्बिनेशन ने स्ट्रगल किया. कप्तान पंत को भी बैटिंग में कोई फिक्स्ड स्पॉट नहीं मिला. उनका बैटिंग ऑर्डर बदलता रहा. इन्हीं चीजों के चलते टीम का बैलेंस और आउट पुट लगातार खराब होता रहा.

Advertisement
LSG पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे

IPL 2026 में LSG की परफॉर्मेंस में निरंतरता नहीं दिखी. टीम ने पहला मैच हारने के बाद लगातार दो मुकाबले जीतकर वापसी की. लेकिन, इसके बाद उसे लगातार 6 मैचों में हार मिली. लगातार आधा दर्जन मैच हारने के बाद LSG को वापसी करना मुश्किल हो गया. इस सीजन लखनऊ ने 14 मैचों में से 4 जीते और 10 हारे हैं. 8 पॉइंट्स के साथ LSG पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है.

वहीं, अंतिम मैच की बात करें तो, पंजाब किंग्स के ख‍िलाफ लखनऊ की टीम इस सीजन का 10वां मैच हार गई. पहले बैैैैटिंग करते हुए लखनऊ ने 196 रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब की टीम ने ये टारगेट 2 ओवर रहते पूरा कर लिया. इस दौरान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने IPL करियर की पहली सेंचुरी भी लगा दी.

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement