The Lallantop

कॉर्बिन बॉश को कम मौके दिए, मुंबई इंडियंस ने बड़ी गलती कर दी

IPL 2026 में बॉश ने पहला मैच 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. इसके बाद, उन्हें दूसरा मैच खेलने के लिए एक महीने इंतजार करना पड़ा. बॉश ने दूसरा मुकाबला 4 मई को LSG के खिलाफ खेला.

Advertisement
post-main-image
कॉर्बिन बॉश को मुबंई इंडियंस ने इस साल रिटेन किया था. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में कॉर्बिन बॉश को केवल 6 मैचों में मौका दिया, जहाँ उन्होंने 12 विकेट लिए और टीम की प्लेऑफ क्वालीफिकेशन की कोशिशों में योगदान दिया।
  • कॉर्बिन बॉश की उपयोगिता के बावजूद, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें लंबे समय तक प्लेइंग-11 से बाहर रखा, जिससे टीम को उनका पूर्ण लाभ नहीं मिल पाया।
  • बॉश के सीमित खेलने के बावजूद प्रभावी प्रदर्शन के कारण भविष्य में उनकी टीम में भूमिका बढ़ाने या रणनीति में सुधार की संभावना बनी है।

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 9वें नंबर पर फिनिश किया. टीम ने इस सीजन एक बड़ी गलती कर दी. वो ऑलराउंडर कार्बिन बॉश (Corbin Bosch) का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाए. बॉश बॉलिंग और बैटिंग दोनों का ऑप्शन देते हैं, पर उन्हें लंबे समय तक प्लेइंग-11 से बाहर करना मुंबई को महंगा पड़ा.

Advertisement
सिर्फ 6 मैच खेले बॉश

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले कॉर्बिन बॉश को 75 लाख रुपये में रिटेन किया था. टीम मैनेजमेंट को उनकी ऑलराउंड काबिलियत पर भरोसा था. इसके बावजूद, MI ने इस सीजन उन्हें सिर्फ 6 मैचों में मौका दिया. 

IPL 2026 में बॉश ने पहला मैच 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. इसके बाद, उन्हें दूसरा मैच खेलने के लिए एक महीने इंतजार करना पड़ा. बॉश ने दूसरा मुकाबला 4 मई को LSG के खिलाफ खेला.

Advertisement
परफॉर्म करने के बावजूद नजरअंदाज

कॉर्बिन बॉश ने 4 अप्रैल को DC के खिलाफ पहले मैच में इम्पैक्ट भी डाला. इस मुकाबले में उन्होंने एक विकेट लिया, और नॉट आउट 11 रन भी बनाए. इसके बावजूद उन्हें टीम की प्लेइंग-11 से लंबे समय तक बाहर रखा गया.

IPL 2026 में झटके 12 विकेट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को कॉर्बिन बॉश की याद उस वक्त आई, जब टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए स्ट्रगल कर रही थी. पहला मैच खेलने के एक महीने बाद, जब बॉश टीम में आए तो जबरदस्त इम्पैक्ट डाला. इस सीजन उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए 6 मैचों में 12 विकेट लिए. IPL 2026 में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 26 रन देकर 4 विकेट रही.

अल्लाह गजनफर के बाद, कॉर्बिन बॉश इस सीजन मुंबई इंडियंस के दूसरे सफल बॉलर रहे. गजनफर ने 11 मैचों में 15 विकेट लिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: गेल के रिकॉर्ड का तोड़ने से चूक जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

बॉश ने T20I में मचाया था धमाल

कॉर्बिन बॉश ने 2026 में T20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन किया. इस साल उन्होंने नेशनल टीम के लिए 9 मैचों में 13 विकेट चटकाए. 2026 में T20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट स्पेल 12 रन देकर 3 विकेट था. लेकिन मुंबई इंडियंस ने शायद उनकी इस परफॉर्मेंस पर गौर नहीं किया.

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement