राशिद खान (Rashid Khan) ने रिकॉर्ड तोड़ने की आदत डाल ली है. अब उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो मेंस T20I में आज तक कोई भी बॉलर नहीं कर पाया. 29 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे (Afg vs Zim) के बीच दूसरा T20I मैच खेला गया. इसी मैच में 28 साल के राशिद खान ने इतिहास रच दिया. वो मेंस T20I में 200 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले बॉलर बन गए.
राशिद खान का T20I में ऐतिहासिक कारनामा, दुनिया के सारे बॉलर्स को कोसों दूर छोड़ा!
Afg vs Zim : अफगानिस्तान के स्टार लेग-स्पिनर Rashid Khan ने इतिहास रच दिया. शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में वह 200 मेंस T20I विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बॉलर बन गए. मैच में Azmatullah Omarzai ने तूफानी शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई.

इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए राशिद को बस एक विकेट की दरकार थी. सामने थे जिम्बाब्वे के विकेटकीपर-बैटर तदिवनाशे मारुमनी. राशिद ने उन्हें LBW आउट किया और पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके साथ ही 200 विकेट का मुकाम हासिल हो गया. जिम्बाब्वे की टीम 222 रनों के बड़े टारगेट का पीछा कर रही थी. मारुमनी सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. T20 को वैसे तो बल्लेबाजों का गेम माना जाता है. चौके-छक्कों की बारिश होती है. लेकिन इस फॉर्मेट में भी राशिद का भौकाल अलग ही लेवल पर चलता है. यह विकेट इसी बात का सबूत है.
राशिद के आसपास भी कोई नहींराशिद ने अपने 120वें T20I मैच में यह कमाल किया. सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में वो पहले से ही टॉप पर थे. अब अपनी लीड को और मजबूत कर लिया है. सितंबर 2025 में ही उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउथी को पछाड़ा था. मेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने थे. इतना ही नहीं, इस साल की शुरुआत में उन्होंने ओवरऑल T20 क्रिकेट में अपने 700 विकेट भी पूरे किए थे.
अक्टूबर 2015 की बात है. राशिद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ही अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. तब से लेकर आज तक, उन्होंने खुद को सबसे छोटे फॉर्मेट का सबसे खूंखार बॉलर साबित किया है. इंटरनेशनल लिस्ट में उनके सबसे करीब इंग्लैंड के आदिल राशिद हैं. लेकिन सच कहें तो दोनों के बीच अभी फासला बहुत बड़ा है.
ये भी पढ़ें : हार्दिक की छुट्टी तय! रोहित MI की कप्तानी के फर्स्ट चॉइस, तिलक को भी मिल सकती है कमान
T20I में राशिद का बेमिसाल रिकॉर्डराशिद के आंकड़ों में सिर्फ ये 200 विकेट ही खास नहीं हैं. पिटारे में और भी बहुत कुछ है. उन्होंने अकेले एशिया में 150 विकेट चटकाए हैं. किसी भी एक महाद्वीप में किसी बॉलर का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसमें UAE की पिचों पर लिए गए 79 विकेट भी शामिल हैं. किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी राशिद के ही नाम है. आयरलैंड के बल्लेबाजों को उन्होंने 45 बार अपना शिकार बनाया है.
जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए भी राशिद किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं. उनके खिलाफ राशिद अब तक 38 विकेट ले चुके हैं. इसमें जिम्बाब्वे के रयान बर्ल को तो उन्होंने 7 बार आउट किया है. मेंस T20I में किसी एक बॉलर की तरफ से एक ही बैटर को आउट करने का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. उनसे आगे सिर्फ जर्सी के चार्ल्स पर्चार्ड हैं. उन्होंने ग्वेर्नसे के मैथ्यू स्टोक्स को 8 बार पवेलियन भेजा है.
राशिद का असली जादू चलता है मिडिल और डेथ ओवर्स में. उनके 200 में से 142 विकेट 7वें से 16वें ओवर के बीच आए हैं. वहीं आखिरी के चार ओवरों में उन्होंने 56 शिकार किए हैं. पावरप्ले में तो उन्होंने अब तक सिर्फ 102 गेंदें ही डाली हैं. वहां उन्हें सिर्फ 2 विकेट मिले हैं. इसके अलावा, उन्होंने 11 बार एक पारी में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. जो दुनिया के किसी भी दूसरे गेंदबाज से दो बार ज्यादा है.
अफगानिस्तान की धमाकेदार जीतराशिद का यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के लिए एक यादगार रात का हिस्सा रहा. मैच में अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी. हालत ये थी कि सिर्फ 5 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे. लेकिन वहां से टीम ने गजब की वापसी की और बोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन लगा दिए. इस कमबैक के हीरो रहे अजमतुल्लाह उमरजई. उन्होंने मोर्चा संभाला और तबीयत से कुटाई की. सिर्फ 50 गेंदों पर 116 रन ठोक डाले. इस पारी में 5 चौके और 12 लंबे-लंबे छक्के शामिल थे.
उमरजई ने एजाज अहमदजई के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए गजब की पार्टनरशिप की. दोनों ने सिर्फ 59 गेंदों पर 142 रन जोड़ डाले. इसमें एजाज ने भी 27 गेंदों पर 52 रनों का योगदान दिया. फिर आखिरी में आए राशिद खान. उन्होंने बैटिंग में भी हाथ दिखाए और सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन कूट दिए.
222 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे ने भी हथियार आसानी से नहीं डाले. पूरी टक्कर दी. कप्तान सिकंदर रजा ने अपना दूसरा T20I शतक जड़ दिया. लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सकी. जिम्बाब्वे की टीम 19 रन पीछे रह गई. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. साथ ही जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार T20I सीरीज जीतने का सिलसिला भी अब आठ सीरीज तक पहुंच गया है.
वीडियो: काबुल में पाकिस्तानी हमले की जांच के लिए क्रिकेटर राशिद खान ने किससे गुहार लगाई?











