The Lallantop

मैच हुआ नहीं, स्टेडियम के बाथरूम में धुले गए बर्तन, खिलाड़ी बोले- ‘भारत के इस स्टेडियम कभी नहीं आएंगे’

अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच लखनऊ या देहरादून में खेलना चाहती थी. पर इन दोनों शहरों में अलग-अलग T20 लीग चल रही हैं. इस कारण यहां मैच नहीं हो पाए.

Advertisement
post-main-image
आउटफील्ड गीली होने के कारण पहले दो दिनों का खेल वॉश आउट हो गया. (फोटो- X)

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (Afghanistan vs New Zealand) के बीच ग्रेटर नोएडा में हो रहा एकमात्र टेस्ट अभी तक शुरू नहीं हो पाया है. बारिश के कारण आउटफील्ड गीली होने की वजह से दो दिनों का खेल रद्द किया जा चुका है. ग्रेटर नोएडा का स्टेडियम अब एक और वजह से खबरों में है. स्टेडियम की केटरिंग टीम को बाथरूम में बर्तन धुलते देखा गया. इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गलत कारणों से सुर्खियों में है. स्टेडियम की केटरिंग टीम को बाथरूम के पास बने शौचालय के बेसिन में बर्तन धोते पाया गया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेडियम पहले से ही मॉडर्न सुविधाएं न होने की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ था. यही नहीं स्टेडियम में मैच के पहले दिन मीडियाकर्मियों के लिए बैठने की सुविधा मौजूद नहीं थी. बताया गया कि वहां पीने के पानी और वॉशरूम की सुविधा भी निम्न दर्जे की है.

Advertisement

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा एकमात्र टेस्ट मैच दो दिनों के बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है. मैदान की आउटफील्ड गीली होने के कारण पहले दिन का खेल वॉश आउट हो गया था. 9 सितंबर की रात बारिश होने के कारण आउटफील्ड कई जगह से डैंप हो गई. जिसके कारण पहले तो दूसरे दिन का खेल 3 बजे तक के लिए स्थगित किया गया, लेकिन बाद में दूसरा दिन भी कॉल ऑफ कर दिया गया.

मंगलवार को दिन की शुरुआत ग्राउंड स्टाफ द्वारा गीले पैच को खोदने और उनकी जगह आर्टिफिशियल टर्फ लगाने से हुई. इसके बाद उन्होंने मैदान को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल तक किया. लगातार सुपर सॉपर्स लगाए गए, लेकिन ग्राउंड स्टाफ आउटफील्ड को सुखाने में कामयाब नहीं हो पाया. विसडन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनिंग सेशन के दौरान अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़दरान को चोट भी लगी थी.

ग्रेटर नोएडा में मैच क्यों?

अफगानिस्तान की टीम के पास कोई घरेलू मैदान नहीं है और वो कई सालों से भारत में अपने मैच खेलते रहे हैं. टीम ने लखनऊ और देहरादून के स्टेडियम के अलावा ग्रेटर नोएडा में अपने मैच खेले हैं. टीम इस मैदान पर इससे पहले पांच वनडे और छह T20 मैच खेल चुकी है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच लखनऊ या देहरादून में खेलना चाहती थी. पर इन दोनों शहरों में अलग-अलग T20 लीग चल रही हैं. इस कारण ये मैच ग्रेटर नोएडा में रखा गया था.

वापस नहीं आएंगे!

ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम की स्थिति से एसीबी के अधिकारी नाखुश हैं. एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया,

"ये बहुत बड़ी गड़बड़ी है. हम यहां कभी वापस नहीं आएंगे. खिलाड़ी भी यहां की सुविधाओं से नाखुश हैं. हमने संबंधित लोगों से पहले ही बात कर ली थी और स्टेडियम के लोगों ने हमें आश्वासन दिया था कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. हमारे यहां आने के बाद से कुछ भी नहीं बदला है. इसमें जरा भी सुधार नहीं हुआ है."

बता दें कि 10 सितंबर की शाम को भी ग्रेटर नोएडा भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. इस कारण मैच के तीसरे दिन का खेल भी खतरे में पड़ सकता है.

वीडियो: T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान का सपना टूटा, साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास

Advertisement