The Lallantop

क्रिकेटर अभिषके पोरेल पर रेप के आरोप लगे, हाई कोर्ट ने तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया

Abishek Porel पर एक महिला ने शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया है. साथ ही ये भी आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने प्राइवेट मोमेंट अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिए.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक पोरेल IPL में दिल्ली कैपिटल्स और डोमोस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को यौन शोषण के आरोप में तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया और उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का निर्देश दिया है।
  • अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने शादी का वादा कर यौन शोषण करने, निजी क्षण रिकॉर्ड करने और धमकियां देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
  • पुलिस को आरोपी को पकड़ने और उसके उपकरण जब्त करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने का निर्देश दिया गया है ताकि आरोपी के इलाक्ट्रॉनिक डेटा का फैलाव रोका जा सके।

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) मुश्किल में फंस गए हैं. बंगाल के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पर रेप के आरोप लगे हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का ऑर्डर दिया है. कोर्ट ने पुलिस से उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त करने को कहा है. जिससे ये सुनिश्चित हो कि पीड़िता के फोटो और वीडियो शेयर न किए जाएं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया है. साथ ही ये भी आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने प्राइवेट मोमेंट अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिए. महिला का कहना है कि अभिषेक ने उन्हें धमकियां भी दीं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने 14 जुलाई को इस मामले पर एक आदेश दिया. ऑर्डर में पुलिस को अभिषेक को ढूंढने और गिरफ्तार करने की बात कही गई है. कोर्ट ने कहा,

Advertisement

6 जुलाई 2026 की रिपोर्ट में बताया गया है कि याचिकाकर्ता के पास से एक पेन ड्राइव/स्टोरेज डिवाइस जब्त की गई है, जिसमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री होने का शक है. ऐसा लगता है कि आरोपी को पकड़ना बहुत जरूरी है ताकि उसके पास जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं, उन्हें भी जब्त किया जा सके और उनमें स्टोर्ड डेटा दूसरों के साथ शेयर न हो पाए.

आदेश में आगे कहा गया,

रिपोर्ट में पुलिस द्वारा आरोपी नंबर 6 और 7 को पकड़ने के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. पुलिस को निर्देश दिया जाता है कि आरोपी नंबर 6 और 7 को पकड़ने के प्रयास लगातार जारी रखे जाएं. उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जाएं, ताकि उनमें स्टोर्ड डेटा आगे न फैलाया जा सके.

Advertisement
पिछले महीने दर्ज हुआ था केस

पश्चिम बंगाल के मोग्रा पुलिस स्टेशन में पिछले महीने अभिषेक पोरेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता के मुताबिक, अभिषेक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और प्राइवेट मोमेंट बार-बार रिकॉर्ड किए.  

पीड़िता ने ये भी बताया कि पोरेल ने जनवरी 2023 में उनसे पहली बार कॉन्टैक्ट किया था. अप्रैल 2023 से वे एक-दूसरे से बात करने लगे. महिला ने आगे बताया कि वह पोरेल से पहली बार चंदरनगर में मिली थीं. फिर अभिषेक उन्हें अपने फ्लैट पर लेकर गए. जहां उनके साथ यौन शोषण किया गया.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उन्हें गैरकानूनी तरीके से बंद करके रखा, खाना खाने नहीं दिया और जानबूझकर अकेला कर दिया. दिल्ली में 2 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना के कारण शिकायतकर्ता की तबीयत बहुत खराब हो गई और वो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. उसके अगले दिन फ्लाइट होने के बावजूद उसे चोटों की वजह से तुरंत डॉक्टर के पास जाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप के विनर प्लेयर्स को मिली रिंग्स, कितनी है कीमत?

बंगाल के लिए खेलते हैं पोरेल

अभिषेक पोरेल फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं. वह डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. पोरेल अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. वह IPL में भी खेलते हैं. पिछले कुछ सीजन से अभिषेक IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं. उन्होंने IPL 2026 में DC के लिए 4 मैच खेले थे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement