FIFA World Cup 2026 का फाइनल जीतने के बाद, स्पेन के मिडफील्डर पेद्रो गोंजालेज लोपेज ( Pedro Gonzalez Lapez) ने ग्राउंड पर खास परंपरा निभाई. यह उनके और उनकी फैमिली के इमोशनल मोमेंट था. पेद्री (Pedri) के नाम से मशहूर पेद्रो गोंजालेज लोपेज, जब कभी ट्रॉफी जीतते हैं, तो वह यह परंपरा जरूर निभाते हैं. इस दौरान वह अपने पिता के खिलाफ पेनल्टी किक लेते हैं. 19 जुलाई को FIFA World फाइनल जीतने के बाद भी उन्होंने ट्रेडिशन दोहराया.
FIFA वर्ल्ड कप जीतते ही मैदान पर पिता से क्यों 'भिड़े' पेद्री? पेनल्टी किक का इमोशनल कनेक्शन!
स्पेन के मिडफील्डर पेद्रो गोंजालेज लोपेज ( Pedro Gonzalez Lapez) ट्रॉफी जीतने के बाद हमेशा ग्राउंड पर खास परंपरा निभाते हैं. FIFA World Cup 2026 का खिताब जीतने के बाद, उन्होंने इसे बरकरार रखा. इस दौरान उन्होंने अपने पिता के खिलाफ पेनल्टी किक ली.


दरअसल पेद्री के पिता फर्नांडो (Fernando) पेशेवर फुटबॉलर बनना चाहते थे. वह लोकल लेवल पर गोलकीपर थे. लेकिन फर्नांडो के पिता (पेद्री के दादा) का अचानक निधन हो गया. जिसके चलते फर्नांडो का फुटबॉलर बनने का सपना अधूरा रह गया. पिता के निधन के बाद फर्नांडो को परिवार संभालने के लिए फुटबॉल छोड़ना पड़ा.
पिता के अधूरे सपने को देते हैं सम्मानस्पेन के मिडफील्डर पेद्री जब कोई ट्रॉफी जीतते हैं, तो वह अपने पिता के अधूरे सपने को रेस्पेक्ट देते हैं. इस दौरान पेद्री अपने पिता फर्नांडो को गोलपोस्ट पर खड़ा करते हैं और उनके खिलाफ पेनल्टी लेते हैं. वह अपने पिता के गोलकीपर बनने के सपने को पूरा होने का अहसास दिलाते हैं.
FIFA वर्ल्ड कप जीतने के बाद, पेद्री ने अपने पिता को सम्मान दिया. मैच के बाद उन्होंने पिता को गोलपोस्ट गोलकीपर के रूप में खड़ा किया. फिर उनके खिलाफ पेनल्टी किक ली. वीडियो में पेद्री पेनल्टी किक लगाते हैं और उनके पिता गोल सेव करते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: FIFA ने खोला खजाना! वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को मिला कितना पैसा?
FIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया. निर्धारित समय तक दोनों टीमों गोल नहीं कर पाईं. एक्सट्रा टाइम (106वें मिनट) में स्पेन के लिए फेरान टॉरेस ने गोल किया. यही गोल निर्णयायक साबित हुआ. इसके बाद लियोनल मेसी की टीम वापसी के लिए स्ट्रगल करती रही. लेकिन वो स्पेन के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाई.
यह स्पेन का दूसरा FIFA World Cup टाइटल है. इससे पहले 2010 में स्पेन ने नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी.
वीडियो: कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में 3 रेड कार्ड दिखाने वाले रेफरी विल्टन सम्पायो?












