The Lallantop

FIFA ने खोला खजाना! वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को मिला कितना पैसा?

इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट के इतिहास में यह टीमों के लिहाज से सबसे बड़ा टूर्नामेंट है. इसी कारण इस बार कुल प्राइज मनी में काफी इजाफा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर उठाई FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी. (Photo-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीता और फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर विजेता बनी, साथ ही 50 मिलियन डॉलर (करीब 481 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि प्राप्त की।
  • इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमों ने हिस्सा लिया, जो इतिहास में सबसे अधिक है, और प्राइज मनी 655 मिलियन डॉलर से बढ़कर 871 मिलियन डॉलर (करीब 8386 करोड़ रुपए) हो गई।
  • टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ शीर्ष खिलाड़ियों को भारी नकद पुरस्कार और अवॉर्ड्स प्रदान किए गए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा है।

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब स्पेन के नाम रहा. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उन्होंने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को हराया. स्पेन को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर सिर्फ सोने की ट्रॉफी ही नहीं मिली है. बल्कि इस टीम पर करोड़ों रुपए की बरसात हुई है. फाइनल हार के बावजूद अर्जेंटीना के खाते में भी करोड़ों रुपए में आए हैं. आपको बताते हैं कि किस टीम को कितने पैसे मिले? इसके अलावा जिन खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स मिले, उन्हें भी भारी भरकम रकम मिली है.

Advertisement
प्राइज मनी में इजाफा

इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट के इतिहास में यह टीमों के लिहाज से सबसे बड़ा टूर्नामेंट है. इसी कारण इस बार कुल प्राइज मनी में काफी इजाफा हुआ है. फीफा ने पिछले सीजन में प्राइज मनी के लिए 655 मिलियन डॉलर खर्च किए. वहीं इस बार यह संख्या 871 मिलियन डॉलर (करीब 8386 करोड़ रुपए) पहुंच गई है.

सबसे पहले बात करते हैं चैंपियन टीम की. स्पेन को वर्ल्ड कप ट्रॉफी के अलावा 50 मिलियन डॉलर भी दिए जाएंगे. भारतीय करेंसी में राशि 481 करोड़ रुपए है. पिछली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर अर्जेंटीना को 42 मिलियन डॉलर रुपए मिले थे. यानी इस बार प्राइज मनी में 8 मिलियन का इजाफा है.  

Advertisement

वही रनरअप रही अर्जेंटीना की टीम को 33 मिलियन डॉलर यानी 318 करोड़ रुपए मिलें. इंग्लैंड ने टूर्नामेंट का ब्रॉन्ज मेडल मैच अपने नाम किया. इसके लिए उन्हें 29 मिलियन डॉलर (279 करोड़ रुपए) मिले. वहीं चौथे स्थान पर रहे फ्रांस को 260 करोड़ रुपए मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें- फीफा विश्वकप 2026 में सिर्फ एक गोल खाई थी स्पेन, पता है किसने मारा था? 

अवॉर्ड्स की लिस्ट

इसके अलावा आपको बताते हैं कि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में किस खिलाड़ी को क्या अवॉर्ड दिया गया?

Advertisement

गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) – रोड्री (स्पेन)

सिल्वर बॉल - लियोनल मेसी ( अर्जेंटीना)
ब्रॉन्ज बॉल - किलियन एम्बापे (फ्रांस) 

गोल्डन बूट (सबसे ज्यादा गोल) – किलियन एम्बापे (फ्रांस) – 10 गोल

सिल्वर बूट - लियोनल मेसी (अर्जेंटीना) - 8 गोल
ब्रॉन्ज बूट - जूड बेलिंघम ( इंग्लैंड) - 7 गोल

गोल्डन ग्लव (बेस्ट गोलकीपर) – उनाई सिमन (स्पेन)
बेस्ट यंग प्लेयर – पाउ कुबारसी (स्पेन)
फेयर प्ले अवॉर्ड – स्पेन नेशनल टीम.

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?

Advertisement