कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम इंडिया (Team India) के प्लेयर्स की इंजरी को लेकर काफी चिंतित हैं. उन्होंने चोटिल खिलाड़ियों को लेकर सवाल उठाए हैं. शुभमन का कहना है क्या टीम के प्लेयर 2027 वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस को गंभीरता से ले रहे हैं.
वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या बता दी
टीम इंडिया (Team India) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इंजर्ड प्लेयर्स को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि प्लेयर्स को अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेना चाहिए.


हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में भारत को 2-1 से हार मिली. लॉर्ड्स पर खेले गए तीसरे ODI के बाद, भारतीय कप्तान इस बात से परेशान थे कि टूर के दौरान कितने खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे. इंजरी के कारण टीम मैनेजमेंट को बार-बार टीम कॉम्बिनेशन बदलना पड़ा. सीरीज के बाद जब शुभमन से पूछा गया कि क्या इंजर्ड प्लेयर्स की बढ़ती संख्या उनके लिए चिंता का विषय है, तो उन्होंने कहा,
हां, यह बिल्कुल चिंताजनक है. अगर आप हमारे पहले अनाउंस गए स्क्वॉड देखें, तो उसमें से कम से कम पांच प्लेयर तीसरे ODI में नहीं खेले. अगर एक प्लेयर इंजर्ड हो जाता है, तो आप अलग कॉम्बिनेशन खिलाते हैं. दो प्लेयर मिस होने पर अलग कॉम्बिनेशन. मुझे लगता है कि हर मैच के बाद, जब कोई प्लेयर नहीं खेल पाता, तो कहीं न कहीं हम कुछ ट्रिक्स मिस कर रहे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज शुरू होने से पहले, टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा था. पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक और नीतीश कुमार रेड्डी टूर से बाहर हो गए. फिर, हर्षित राणा को T20 सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई. जिसकी वजह से वह ODI सीरीज नहीं खेल पाए. इसके बाद भी इंजरी का सिलिसिला नहीं रुका. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में वॉशिंगटन सुंदर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई. वह लास्ट ODI में नहीं खेल पाए.
टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा, जब घुटने में चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह तीसरे ODI से बाहर हो गए. लास्ट ODI से बुमराह का मिस होना टीम इंडिया को भारी पड़ा.
ये भी पढ़ें: तूफानी सेंचुरी के बाद रोहित शर्मा ने संन्यास की खबरों पर दिया जवाब, कहा- 'फैसला करना...'
कैप्टन शुभमन गिल वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर काफी परेशान हैं. 50 ओवर का ODI वर्ल्ड कप 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. अगर कोई टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचती, तो उसे 11 मैच खेलने पड़ेंगे.
शुभमन के मुताबिक, अगर हम वर्ल्ड कप को ध्यान में रखें, तो हमें लगातार 11 मैच खेलने हैं. लेकिन, यहां तो प्लेयर लगातार 2-3 मैच भी नहीं खेल पा रहे हैं. तो कहीं न कहीं ये बड़ी कमी है. जिसकी वजह से हमारे प्लेयर्स लगातार मुकाबले नहीं खेल पा रहे हैं.
वर्ल्ड कप जीतने पर फोकससाल 2011 के बाद से टीम इंडिया 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीत नहीं पाई है. इस दौरान भारतीय टीम दो बार वर्ल्ड के सेमीफाइनल में और एक बार फाइनल में पहुंची. 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में थम गया था. उसके पास 2023 में वर्ल्ड कप जीतने का मौका था. लेकिन, भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पार नहीं पा सकी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले










