The Lallantop

"सलमान लार्जर दैन लाइफ, शाहरुख पैशनेट, मगर आमिर फिल्में छोड़ सब पर बात करते हैं"

आयुष ने कहा कि वो सलमान को लेकर बायस्ड हैं. मगर दिल्ली में रहते हुए वो शाहरुख के बड़े फैन बन गए थे.

Advertisement
post-main-image
आयुष शर्मा ने सलमान के साथ 'अंतिम' में काम किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आयुष शर्मा ने The Lallantop के Cinema Adda में तीनों खान्स सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनकी फिल्मों से मिली प्रेरणा पर बात की।
  • आयुष शर्मा ने बताया कि उनकी फिल्मों और पर्सनैलिटी के कारण तीनों खान्स से उनकी नजदीकी है, जो उन्हें इंडस्ट्री में अलग-अलग दृष्टिकोण समझने में मदद करती है।
  • आयुष ने आगामी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर उत्साह जताया और बताया कि वे तीनों खान की फिल्मों से प्रेरणा लेकर अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं।

Loveyatri और Ruslaan जैसी फिल्मों में नजर आए Aayush Sharma, Salman Khan के बहनोई भी हैं. इस कारण उनकी सलमान के साथ-साथ Shah Rukh Khan और Aamir Khan से भी नजदीकी रही है. The Lallantop के स्पेशल प्रोग्राम Cinema Adda में उन्होंने तीनों खान्स पर बात की. साथ ही ये भी बताया कि तीनों ऑफ कैमरा कैसे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंटरव्यू के दौरान आयुष से पूछा गया कि उन्हें इंडस्ट्री के तीनों खान में से किसकी फिल्मों ने अधिक प्रभावित किया है. इस पर आयुष ने मजाक से कहा- 'सोहेल खान'. मगर फिर वो सीरियस होकर कहते हैं,

"मुझे लगता है मैं लकी हूं कि मैंने तीनों खान्स के साथ टाइम बिताया है. तीनों एक-दूसरे से बहुत अलग हैं. पर्सनैलिटी और काम करने के अंदाज़, दोनों से. सलमान भाई लार्जर दैन लाइफ हैं. शाहरुख भाई बहुत पैशनेट हैं. उनका एक अलग ऑरा है. वो सॉफ्ट स्पोकन हैं. बहुत कम बोलते हैं. आमिर भाई तो फिल्मों को छोड़ बाकी बहुत-सी चीजों पर बात करेंगे."

Advertisement

आयुष आगे जोड़ते हैं,

"तीनों लीजेंड्स हैं. आप सलमान भाई की फिल्में देखोगे, उनका एक अलग फैन बेस है. शाहरुख भाई के अलग और आमिर भाई के अलग फैन बेस हैं. पर यदि आप मुझसे पूछेंगे कि मैं किनकी फिल्मों से प्रभावित हुआ हूं तो बायस मेरा सलमान भाई के साथ है. पर उनकी फिल्मों से मैं एंटरटेन भी बहुत हुआ हूं. जब मैं दिल्ली में था, तो मैं शाहरुख भाई का बहुत बड़ा फैन था. उनकी फिल्में मुझे बहुत पसंद आती थी. मुझे उनकी वीर-ज़ारा और दिल से बहुत पसंद थी. हाल-फिलहाल में जवान बहुत अच्छी लगी."

आयुष ने कहा कि उन्हें आमिर खान की 'दंगल' और रंग दे बसंती' बहुत भाती हैं. 'रंग दे बसंती' के वक्त वो स्कूल में थे. उसमें दिल्ली का कल्चर दिखाया गया था. इसलिए आयुष को वो बहुत पसंद आई थी. यही कारण है कि उन्हें तीनों की फिल्में पसंद है और वो उनसे बहुत कुछ सीखते हैं. आयुष ने कहा कि वो खुद को फिल्म-बफ़ मानते हैं. वो भी इतना कि इस वक्त वो 'आवारापन 2' के लिए इमरान हाशमी से भी कहीं ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Advertisement

वीडियो: सलमान खान इसी साल शुरू करेंगे राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर काम?

Advertisement