The Lallantop

घर की टंकी में बेटों के साथ फंस गई मां, दम घुटने से तीनों की मौत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत टंकी में दम घुटने से हो गई. मृतकों में एक महिला और उनके 2 बेटे हैं. इलाके की SDM ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
SDM मोनिका घटना के बारे में जानकारी देते हुए. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम गांव में 21 जुलाई को एक परिवार के तीन सदस्यों की पानी की टंकी में दम घुटने से मृत्यु हो गई, जिनमें महिला सरस्वती देवी तथा उसके दो पुत्र धर्मेंद्र और खुशाल शामिल थे।
  • धर्मेंद्र पानी की टंकी की शटरिंग खोलने के लिए टंकी में उतरे और बेहोश हो गए, जिसके बाद महिला और छोटा बेटा उन्हें बचाने के लिए टंकी में उतरे लेकिन तीनों वहीं दम घुटने से बेहोश हो गए।
  • स्थानीय लोगों ने तीनों को टंकी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया; घटना की पुष्टि उपमंडल अधिकारी मोनिका ने की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में घर की टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं. कथित तौर पर महिला का बड़ा बेटा पानी की टंकी की शटरिंग खोलने के लिए उसमें उतरा था, लेकिन बेहोश हो गया. उसे बचाने की कोशिश में महिला और उसका छोटा बेटा भी टंकी में उतरे और बेहोश हो गए. स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना 21 जुलाई को गौलापार इलाके के मानपुर पश्चिम गांव की है. मृतकों के नाम सरस्वती देवी, धर्मेंद्र बिष्ठ और खुशाल सिंह बिष्ट हैं. इंडिया टुडे से जुड़ीं लीला सिंह बिष्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सरस्वती देवी ने हाल ही में अपने घर में एक पानी की टंकी बनवाई थी. मंगलवार के दिन धर्मेंद्र पानी की टंकी की शटरिंग खोलने के लिए टंकी के भीतर उतरे और वहीं बेहोश हो गए. बेटे को बेहोश देखकर सरस्वती उन्हें बचाने के लिए नीचे उतर गईं. लेकिन वो भी बेहोश हो गईं. इसके बाद छोटा बेटा खुशाल भी टंकी में उतरा और बेहोश हो गया.

बताया गया कि तीनों टंकी से बाहर नहीं निकल पाए. कथित तौर पर दम घुटने से उनकी मौत हो गई. बाद में गांव वालों ने उन्हें पास के ही एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर इलाके की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) मोनिका मौके पर पहुंचीं. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मामले की पुष्टि की.

Advertisement

SDM ने कहा,

‘गोलापार में एक ही परिवार की मां और उनके दो बेटों की मौत हो गई. उनका वहां कुछ पानी का स्टोरेज टैंक बन रहा था. और तीनों जब उसमें गए, तो दम घुटने से उनकी मौत हो गई. यहां पर उनकी बॉडी लाई गई है.’

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को राजी, बस ये शर्त रखी

Advertisement

SDM मोनिका ने आगे बताया कि तीनों का शव मोर्चरी में रखा गया है. अगले दिन पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा.

वीडियो: शरद पवार और सुप्रिया सुले कर रहे CJP Protest का समर्थन

Advertisement