संसद में अपने दमदार भाषण के लिए कई नेताओं की तारीफ होती है. चाहे वो पक्ष के सांसद हों या विपक्ष के. उन्हीं में एक हैं महुआ मोइत्रा. पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से लोकसभा सांसद हैं. जो अब अपने भाषणों के कारण ही विवादों में घिरी हुई हैं. पिछले हफ्ते बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए. वो ये कि महुआ लोकसभा में सवाल पूछने के पैसे लेती हैं, और पैसे देने वाले का नाम भी लिया - बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी. ये विवाद अब इसलिए गहरा गया है क्योंकि मीडिया में कल रात एक चिट्ठी आई दर्शन हीरानंदानी के नाम से. इसमें कथित रूप से हीरानंदानी ने आरोपों को सही ठहराया है. ये मामला संसद की एथिक्स कमिटी के पास भी जा चुका है. इसलिए आज दिन की बड़ी खबर में इसी विवाद को विस्तार से बताएंगे. इस पूरे विवाद के किरदार कौन-कौन हैं, आरोपों पर महुआ ने क्या जवाब दिया है और उनके खिलाफ जो आरोप लगे हैं, उन पर संसद क्या कार्रवाई कर सकती है. देखें वीडियो.
दी लल्लनटॉप शो: महुआ मोइत्रा पर 'पैसे लेकर संसद में बोलने' के आरोप की कहानी
चिट्ठी से जहां से ये विवाद शुरू हुआ. तारीख 15 अक्टूबर 2023. झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक शिकायती पत्र लिखा.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















