The Lallantop

भारत यात्रा के दौरान क्या Marco Rubio ने प्रेसिडेट ट्रंप को 'Stupid' कहा?

अमेरिका के विदेश मंत्री भारत आए तो एक भारतीय पत्रकार ने सवाल किया कि अमेरिका में भारत विरोधी बयान दिए जाते हैं, इसपर आप क्या कहेंगे? जवाब में रूबियो ने कहा मूर्ख लोग हर देश में होते हैं.

Advertisement
post-main-image
प्रेसिडेंट ट्रंप ने भारत को नरक का द्वार कहा था, इसी को लेकर भारतीय पत्रकार ने मार्को रूबियो से सवाल पूछा था (PHOTO-India Today)

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 से 26 मई तक भारत यात्रा पर थे. 24 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया. मंच पर भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर भी थे. उसकी वक्त एक पत्रकार ने डॉनल्ड ट्रंप के दिए बयान पर रुबियो से सवाल कर लिया. जवाब में रुबियो बोले - ‘Every country in the world has stupid people.’ यानी, दुनिया के हर देश में मूर्ख लोग होते हैं. ये बयान आते ही सवाल उठे क्या रुबियो ने भारत आकर अपने राष्ट्रपति को मूर्ख कह दिया?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रुबियो का ये बयान इतना वायरल हो गया कि खुद अमेरिका ने भी इसे छापा. 24 मई को US State Department ने मार्को रुबियो और पत्रकार की बातचीत की एक तस्वीर छापी. 

us justice department
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने ये फोटो पोस्ट की, फिर डिलीट कर दी (PHOTO- US Justice Department)
पहले पोस्ट की, फिर डिलीट कर दिया

अमेरिका ने रूबियो और पत्रकार के सवाल-जवाब पर पोस्ट तो कर दी; लेकिन बाद में उसे समझ आया कि ये तो हमने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली. अपने ही राष्ट्रपति को मूर्ख कहा और फिर उसका प्रचार भी कर रहे हैं. जब गलती का एहसास हुआ तो US Department ने अपने X पेज से रुबियो के बयान को डिलीट कर दिया. अगर US Justice Department के पेज पर जाकर बयान खोजें तो नहीं मिलेगा. लेकिन, कोई बात नहीं. उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया तो क्या हुआ. हम आपको मार्को रूबियो का Stupid People वाला बयान भी सुनाएंगे और उनकी सफाई भी दिखाएंगे. 

Advertisement

लेकिन, पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर ट्रंप ने भारत को लेकर ऐसा क्या कह दिया था कि उनके ही नेता को शर्मिंदा होना पड़ रहा है. 23 अप्रैल को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें भारत और चीन को Hell Holes यानी नरक जैसे देश कहा गया था. उसमें लिखा था, 

यहां (US) पैदा हुआ बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है. और फिर वो चीन, भारत या दुनिया के किसी नरक से अपना पूरा परिवार ले आते हैं.

Trump के बयान पर फंस गए Marco Rubio

इस बयान के एक महीने बाद जब अमेरिका के विदेश मंत्री भारत आए तो एक भारतीय पत्रकार ने सवाल किया कि अमेरिका में भारत विरोधी बयान दिए जाते हैं, इसपर आप क्या कहेंगे? जवाब में रूबियो ने कहा मूर्ख लोग हर देश में होते हैं. उन्होंने कहा,

Advertisement

मुझे यकीन है कि कुछ लोगों ने ऑनलाइन और दूसरी जगहों पर ऐसी टिप्पणियां की होंगी, क्योंकि दुनिया के हर देश में बेवकूफ (Stupid) लोग होते हैं. मुझे यकीन है कि यहां भी बेवकूफ लोग हैं. अमेरिका में भी बेवकूफ लोग हैं, जो हर समय मूर्खतापूर्ण बातें करते रहते हैं. मुझे नहीं पता मैं आपसे और क्या कहूं. अमेरिका हर किसी का स्वागत करता है. अमेरिका लोगों से भरा पड़ा है. हमारे यहां पूरी दुनिया से लोग आकर रहते हैं.

इस बयान के बाद सवाल उठे क्या रूबियो ने अपने ही राष्ट्रपति को Stupid बोल दिया. फिर मार्को रुबियो ने इस पर सफाई दी. उन्होंने कहा,

राष्ट्रपति को भारत से प्यार है. उन्होंने कल रात ये बात कही थी. क्या आप लोग कल रात उस कार्यक्रम में मौजूद थे जब उन्होंने फोन किया था? राष्ट्रपति भारत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. प्रधानमंत्री मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. अगर राष्ट्रपति नहीं चाहते कि मैं यहां रहूं, तो मैं यहां नहीं होता. उन्हें परवाह है. वो सर्जियो जैसे किसी व्यक्ति को हमारा राजदूत बनाकर नहीं भेजते जो राष्ट्रपति के बहुत करीबी हैं. मैंने उस रिपोर्टर को मौका दिया कि वो मुझे बताए कि वो किसके बारे में बात कर रहे थे. लेकिन उन्होंने नहीं बताया. इसलिए मैंने मान लिया कि वो बस इधर-उधर की बातें कर रहे हैं. मेरा मतलब है, लोग सोशल मीडिया पर हर समय बेवकूफी भरी बातें कहते रहते हैं. दुनिया के हर देश में ऐसा होता है.

इसी बात को पहले अमेरिका ने X पर शेयर किया था. लेकिन जब एहसास हुआ कि यहां तो अपने ही राष्ट्रपति की पोल खुल गई तो उन्होंने इसे डिलीट कर दिया.  

वीडियो: डॉनल्ड ट्रंप को ‘मूर्ख’ कहने के आरोपों पर मार्को रूबियो ने क्या सफाई दी?

Advertisement