The Lallantop
Logo

एक वॉट्सऐप मैसेज ने दिला दी धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, जानें पूरी कहानी

Jaunpur के पूर्व सांसद dhananjay singh को नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर को धमकाने के मामले में सजा सुनाई गई है. इस मामले में वादी मुकदमा, गवाह सब पलट गए थे.

Advertisement

जौनपुर (jaunpur special court) की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह (dhananjay singh) को सात साल जेल की सजा सुनाई है. 6 मार्च को उन्हें यह सजा चार साल पुराने एक मामले में मिली, जिसमें अपहरण और जबरन वसूली के आरोप शामिल थे. यह पहली बार है जब सभी गवाहों की गवाही से पलटने के बावजूद धनंजय सिंह को किसी मामले में सजा सुनाई गई है. अब उनकी सजा के पीछे के जो कारण सामने आए हैं, वे आपको हैरान कर देंगे. घटना के वक्त भेजा गया एक मैसेज पुलिस की  जांच में एक अहम सबूत बना जिसके चलते दाखिल हुई चार्जशीट के कारण 33 साल से कानून से आंख मिचौली खेल रहे धनंजय सिंह को सलाखों के पीछे जाना पड़ा. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement