अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI के ऑफिस में जासूसी रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने के आरोपी इंजीनियर अब्दुलरहमान अलफोजन के सऊदी अरब के शाही परिवार से कथित लिंक सामने आए हैं. अमेरिका के सरकारी वकीलों ने दावा किया कि अलफोजन का सऊदी शाही परिवार के एक सदस्य से भी संपर्क था. दावा है कि अलफोजन की गिरफ्तारी के बाद एक सऊदी सैन्य अधिकारी ने उसकी पत्नी और बेटे को सऊदी अरब बुलाने के लिए हवाई टिकट मुहैया कराए. सऊदी नागरिक अब्दुलरहमान अलफोजन 2025 से OpenAI में काम कर रहा था.
OpenAI के ऑफिस में जासूसी करने वाले का सऊदी शाही फैमिली से लिंक, मैसेज से खेल खुला!
अमेरिका के सरकारी वकीलों ने कहा कि जांच के दौरान OpenAi के पूर्व इंजीनियर अब्दुलरहमान अलफोजन पर और भी आरोप लगाए जा सकते हैं. सऊदी अरब के शाही परिवार के एक सदस्य ने अलफोजन को मैसेज किया था. जानिए अब क्या-क्या पता लगा है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी संघीय सरकार के वकीलों ने कहा कि 35 साल के अब्दुलरहमान अलफोजन को सऊदी अरब के रसूखदार लोगों से बड़े पैमाने पर सपोर्ट मिला. सरकारी वकीलों ने ये सभी आरोप और दावे डिटेंशन मेमोरेंडम में दर्ज कराए हैं. मेमोरेंडम को रविवार, 18 अक्टूबर की देर रात पब्लिक किया गया.
अलफोजन का रिहा करने का विरोधअमेरिकी वकीलों ने फेडरल जज से गुजारिश की कि अब्दुलरहमान अलफोजन को अमेरिका में ही रखा जाए. उसे यहीं रहते हुए जासूसी जैसे आरोपों का सामना करना चाहिए. इससे पहले, अलफोजन के वकील विलियम पर्निक उनकी रिहाई की पैरवी कर चुके हैं. वकील ने ऑप्शन दिया कि ट्रायल जारी रहने तक अलफोजन को इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन मॉनिटरिंग और पासपोर्ट सरेंडर करने की शर्त पर रिहा कर देना चाहिए.
विलियम पर्निक ने ये भी कहा कि उनका क्लाइंट अब्दुलरहमान अलफोजन बीते 15 सालों से अमेरिका में रह रहा है. उसके पास अमेरिका का परमानेंट रेजिडेंस परमिट है, और उसने अमेरिकी नागरिकता के लिए अप्लाई किया है.
सऊदी अरब सरकार के मीडिया ऑफिस से अब्दुलरहमान अलफोजन के सऊदी अरब के प्रभावशाली लोगों के साथ कथित लिंक पर जानकारी मांगी गई. लेकिन, सऊदी सरकार के मीडिया ऑफिस ने कोई कॉमेंट नहीं किया.
सऊदी शाही परिवार से लिंक?अमेरिका के सरकारी वकीलों ने कहा कि जांच के दौरान अब्दुलरहमान अलफोजन पर और भी आरोप लगाए जा सकते हैं. सऊदी अरब के शाही परिवार के एक सदस्य ने अलफोजन को मैसेज किया था,
"सऊदी को अमेरिका से ज्यादा आपकी जरूरत है!"
सरकारी वकीलों के मुताबिक, रॉयल फैमिली मेंबर को जवाब देते हुए अलफोजन ने मैसेज किया,
"100"
गिरफ्तार होने से पहले OpenAI के पूर्व कर्मचारी अब्दुलरहमान अलफोजन ने सऊदी अरब जाने का प्लान बनाया था. वो दो महीने की पेरेंटल लीव पर सऊदी जाता. उसकी पत्नी ने जांच अधिकारियों को बताया कि वे और उनका बेटा परमानेंटली सऊदी शिफ्ट होने वाले थे, जबकि उनके पति अलफोजन भी बाद में सऊदी शिफ्ट हो जाते.

2016 में कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में अब्दुलरहमान अलफोजन ने एक कार्यक्रम में सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की थी. तब सलमान सऊदी अरब के डिप्टी क्राउन प्रिंस थे. ये सऊदी टेक वर्कर्स की एक गैदरिंग थी, जिसमें उन्हें देश लौटने से पहले टॉप टेक कंपनियों में काम करके एक्सपीरियंस लेने की सीख दी गई.
यह भी पढ़ें: OpenAI के ऑफिस में जासूसी के लिए लगाया डिवाइस, कंपनी के AI ने जासूस ढूंढ निकाला
फेसबुक में भी काम करते समय अलफोजन और बाकी सऊदी टेक प्रोफेशनल्स ने मिलकर एक कंसल्टिंग पहल शुरू की. इसका मकसद सऊदी के सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के संगठनों को बिग डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और मशीन लर्निंग की एक्सपर्टीज से जोड़ना था.
जासूसी रिकॉर्डिंग डिवाइस लगायाOpenAI ने बताया था कि उन्हें 30 सितंबर को अपने ऑफिस के कॉन्फ्रेंस रूम में एक जासूसी रिकॉर्डिंग डिवाइस मिला. कंपनी ने अपने AI मॉडल्स को काम पर लगाया. उन्होंने निराश नहीं किया और बताया कि कंपनी के ही इंजीनियर अब्दुलरहमान अलफोजन ने जासूसी करने वाला डिवाइस लगाया.
फिर OpenAI ने अलफोजन को नौकरी से निकाल दिया. कंपनी ने अमेरिकी जांच एजेंसी 'फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन' (FBI) को मामले की जानकारी दी. बाद में FBI ने अलफोजन को गिरफ्तार कर लिया.
वीडियो: 3 भारतीय रीसर्चर्स ने Claude की मदद से OpenAI में खामी ढूंढ निकाली










