The Lallantop

शांति वार्ता के बीच अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, दोबारा शुरु होगी जंग?

US Attacks Iran: अमेरिका ने ईरान की मिसाइल लॉन्च साइट्स और नावों को निशाना बनाया है. यह हमला दक्षिणी ईरान के शहर बंदर अब्बास में हुआ है. अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई सेल्फ-डिफेंस यानी आत्मरक्षा में की गई.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में हमले किए. (फोटो- X/CENTCOM)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी सेना ने 26 मई को ईरान के बंदर अब्बास में मिसाइल लॉन्च साइट्स और नावों पर सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक की, जिसे उन्होंने समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने के खतरे के जवाब में बताया।
  • यह कार्रवाई तब हुई जब कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता चल रही थी, जिसका उद्देश्य तीन महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करना था।
  • हमले के बाद अमेरिका ने कहा कि सीजफायर अभी भी लागू है और संयम बरता जा रहा है, जबकि ईरान ने स्थिति को नियंत्रित बताया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

कतर की राजधानी दोहा में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता चल रही है. इस बीच, अमेरिकी सेना ने मंगलवार, 26 मई को ईरान की मिसाइल लॉन्च साइट्स और नावों को निशाना बनाया. यह हमला दक्षिणी ईरान के शहर बंदर अब्बास में हुआ है. अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई सेल्फ-डिफेंस यानी आत्मरक्षा में की गई. ईरान ने भी इन हमलों को पुष्टि की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने 26 मई को बताया कि उसने दक्षिणी ईरान में कुछ ठिकानों पर सेल्फ डिफेंस स्ट्राइक की है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने फॉक्स न्यूज को बताया कि ये हमले अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा के लिए किए गए. अमेरिका का दावा है कि ईरानी सेना की तरफ से खतरा था. इसलिए मिसाइल लॉन्च साइट्स और उन नावों को निशाना बनाया गया जो समुद्र में माइंस यानी बारूदी सुरंगें बिछा रही थीं. 

अमेरिका का दावा, ईरान ने बिछाई बारूदी सुरंगें

अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नावों को बारूदी सुरंगें बिछाते हुए देखा गया, जिसके जवाब में सैन्य कार्रवाई की गई. अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास में सरफेस-टू-एयर मिसाइल (SAM) साइट पर भी हमला किया, क्योंकि कथित तौर पर उसने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया था.

Advertisement

अमेरिका ने यह भी कहा कि सीजफायर अभी लागू है और वो संयम बरत रहा है. इसके बाद ईरानी मीडिया ने भी बंदर अब्बास में हमलों की पुष्टि की. ईरान का कहना है कि हालात कंट्रोल में हैं. ऑपरेशन कितना बड़ा था और कितनी जगहों पर हमला हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान से अच्छी बातचीत चल रही’

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 25 मई को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा,

“ईरान के साथ बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है. या तो ऐसा शानदार समझौता होगा जो सभी के लिए अच्छा हो, वरना कोई समझौता नहीं होगा. और अगर बात नहीं बनी, तो फिर लड़ाई और गोलीबारी दोबारा शुरू हो सकती है. पहले से भी ज्यादा बड़ी और खतरनाक. लेकिन ऐसा कोई नहीं चाहता.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान की डील लगभग फाइनल, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने पर भी आया अपडेट

यह हमला उस वक्त हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच कतर में बातचीत चल रही है. ईरान की तरफ से विदेश मंत्री अब्बास अराघची, संसद स्पीकर मोहम्मद बाकेर कालिबाफ और सेंट्रल बैंक गवर्नर अब्दोलनासिर हेम्मती दोहा पहुंचे हैं. मकसद है करीब तीन महीने से चल रहे अमेरिका-इज़रायल बनाम ईरान जंग को खत्म करने के लिए समझौते का रास्ता निकालना.

वीडियो: दुनियादारी: अमेरिका-ईरान डील से तेहरान के यूरेनियम स्टॉक का क्या होगा?

Advertisement