अमेरिका में वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी का पद बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. केटी ज़कारिया ने यह जिम्मेदारी संभाल ली. 13 अक्टूबर को उनकी पहली प्रेस ब्रीफिंग थी. वाइट हाउस ने उनके एंट्री से पहले एक वीडियो शूट किया. बेहद एस्थेटिक. इसके बाद स्पीच शुरू हुई. इसी दौरान नई प्रेस सेक्रेटरी की ज़बान फिसल गई. उन्होंने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को ‘अपना पति’ बता दिया. अब यही दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.
'मेरे प्रेसिडेंट...मेरे पति...' US की नई प्रेस सेक्रेटरी की फिसली जुबान, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?
वाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की पहली प्रेस ब्रीफिंग काफी चर्चा में है. दरअसल ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने गलती से प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप को 'अपना पति' कह दिया. इसके बाद तुरंत ही उन्होंने अपनी गलती सुधार ली. इस पल का वीडियो जरूर वायरल हो गया है.

स्पीच में केटी ने डॉनल्ड ट्रंप की भरपूर तारीफ की. उनकी उपलब्धियां गिनवाईं और उनके प्रशासनिक कामकाज की खूब सराहना की. लेकिन, सबका ध्यान 14 मिनट के बाद उस एक एक सेकंड पर गया जहां उनकी ज़बान लड़खड़ा गई. बोलीं,
‘मेरे राष्ट्रपति, अरे नहीं माफ़ कीजियेगा, मेरे पति यहां बैठे हैं.’
इसके बाद केटी झेंप गईं और डैमेज कंट्रोल करते हुए आगे बढ़ गईं. दरअसल, हुआ ये था कि एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि शादी और बच्चे के साथ वो अपना काम कैसे संभाल लेती हैं? उनके पति एक फिल्म प्रोड्यूसर है. नाम है टाइलर ज़कारिया. इसी सवाल का जवाब देते समय केटी लड़खड़ा गई थीं.
41 साल की ज़कारिया ने डॉनल्ड ट्रंप का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा कि वे उनके साथ आगे लंबे समय तक काम करना चाहती हैं. अब डॉनल्ड ट्रंप ने भी उनका सपोर्ट किया है.
डॉनल्ड ट्रंप अपनी पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट की जगह किसे चुनेंगे? इस पर हफ़्तों तक संदेह रहा. कई अटकलों के बाद वॉशिंगटन में ज़कारिया की नियुक्ति एक सरप्राइज़ की तरह आई. ट्रंप ने ज़कारिया को "MAGA का एक समर्पित फ़ैन और सदस्य" बताया है.

कई लोगों ने केटी की पहली स्पीच की आलोचना की. लेकिन ट्रंप ने उनकी तारीफ ही की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है उन्होंने बहुत अच्छा किया. बहुत अच्छी स्पीच दी इन्होंने.’ अमेरिकी राष्ट्रपति को लगातार बढ़ती राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे समय में केटी ज़कारिया वाइट हाउस की मैसेजिंग की ज़िम्मेदारी संभाल रही हैं. वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी का ओहदा वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जाता है.
ये भी पढ़ें: पूर्व वाइट हाउस टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर ने ट्रंप की स्पीच पर सट्टा लगाया, 1.64 करोड़ हर्जाना लगा
कौन हैं केटी ज़कारिया?केटी कैलिफ़ोर्निया की रहने वाली हैं. लंबे समय से रिपब्लिकन राजनीति से जुड़ी रही हैं. अक्सर फ़ॉक्स न्यूज़ पर कमेंटेटर के तौर पर नज़र आती रही हैं. उन्हें मीडिया में ट्रंप की नीतियों का समर्थन और डेमोक्रेट्स की आलोचना करते देखा जाता है.
उन्बोंने पेपरडाइन यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली है. कॉलेज रिपब्लिकन संगठन की प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं. केटी ने जॉर्ज बुश प्रशासन के दौरान वाइट हाउस के पॉलिटिकल अफेयर्स ऑफिस और रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में इंटर्नशिप भी की है.
लेकिन कैलिफ़ोर्निया के स्टेट बार वेबसाइट में उनका नाम नहीं है. सवाल उठा कि क्या उन्होंने बार एग्जाम पास भी किया है? रिपोर्टर ने ब्रीफिंग में इसपर सवाल भी पूछा. जिसपर केटी ने जवाब दिया, ‘हां जब मैं चीन गई थी.’ केटी की पहली प्रेस ब्रीफिंग 15 मिनट से भी कम समय में ख़त्म हो गई.
वीडियो: वाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाला शख्स कौन है?










