The Lallantop

पोप लियो को हुआ कैंसर, ऑपरेशन के बाद दाहिने फेफड़े का एक हिस्सा निकाला गया

Pope Leo: मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 71 साल के पोप लियो को लंग एडेनोकार्सिनोमा है. ये एक कॉमन टाइप का लंग कैंसर है. डॉक्टरों को ऑपरेशन से पहले ही इस बीमारी का संदेह था. सर्जरी के दौरान टिशू सैंपल्स की जांच में इसकी पुष्टि हुई.

Advertisement
post-main-image
पोप लियो को लंग कैंसर डिटेक्ट हुआ है. (courtesy: रॉयटर्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो का 13 अक्टूबर को 90 मिनट के ऑपरेशन में फेफड़े के निचले हिस्से को निकालकर लंग एडेनोकार्सिनोमा नामक कैंसर का पता लगा।
  • डॉक्टरों को ऑपरेशन से पहले पोप लियो की जांच में फेफड़ों में असामान्य वृद्धि दिखी थी, जिससे सर्जरी कर कैंसर की पुष्टि की गई।
  • पोپ کے آپریشن के बाद उनकी हालत स्थिर है, पर 20 अक्टूबर तक उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो को लंग कैंसर (फेफड़ों का कैंसर) डिटेक्ट हुआ है. 13 अक्टूबर को एक ऑपरेशन के दौरान इसका पता चला. 90 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में उनके दाहिने फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया गया. वैटिकन की ओर से ये जानकारी साझा की गई है.

Advertisement

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 71 साल के पोप लियो को लंग एडेनोकार्सिनोमा (lung adenocarcinoma) है, जो एक कॉमन टाइप का लंग कैंसर है. डॉक्टरों को ऑपरेशन से पहले की जांच में ही इस बीमारी का संदेह था. सर्जरी के दौरान टिशू सैंपल्स की जांच में इसकी पुष्टि हुई.

पोप की सर्जरी सफल रही

रोम के जेमेली अस्पताल में पोप लियो का ऑपरेशन सफल रहा. एक हेल्थ चेकअप के दौरान उनके लंग में एक ग्रोथ डिटेक्ट हुआ था. इसी को हटाने के लिए ऑपरेशन किया गया. वैटिकन ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और इसमें कोई दिक्कत नहीं आई. ऑपरेशन के बाद पोप अभी नॉर्मल हैं. हालांकि उनकी सेहत को लेकर आगे की जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है. 

Advertisement

जेमेली अस्पताल वेटिकन से लगभग नौ किलोमीटर दूर है. अस्पताल पहुंचने से पहले पोप को काले रंग की एसयूवी में बैठकर लोगों का अभिवादन करते देखा गया. वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की. पोप की मौजूदा हालत को देखकर 20 अक्टूबर तक के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: '...तुम्हारे हाथ खून से सने हैं', युद्ध पर पोप लियो ने किसे दिखाया आईना?

2025 में चुने गए थे पोप लियो

पोप लियो मई 2025 में दुनिया भर के कार्डिनलों द्वारा कैथोलिक चर्च के प्रमुख चुने गए थे. उनका जन्म 1955 में अमेरिका के शिकागो में हुआ था. पोप बनने से पहले उन्होंने कई दशकों तक मिशनरी और बिशप के तौर पर पेरू में काम किया.

Advertisement

पोप कैथोलिक चर्च में सबसे बड़े अधिकारी होते हैं, और दुनिया भर में उनके लगभग 1.4 अरब अनुयायी हैं. उनके बीमार होने पर उनकी ज़िम्मेदारियां संभालने वाला कोई डिप्टी नहीं होता है. हालांकि पोप के काम न कर पाने की स्थिति में भी वेटिकन का प्रशासनिक कामकाज चलता रहता है.

वीडियो: दुनियादारीः होर्मुज में जंग के आसार, पोप लियो से भी ट्रंप की ठन गई

Advertisement