18 साल की ब्रिटनी गारगोल की लाश मिली थी. दो साल पहले. 25 मार्च, 2015 को किसी ने गला घोंटकर उसे मार डाला था. किसी ने मारने के बाद उसकी लाश को एक वीराने में फेंक दिया था. पास में एक बेल्ट पड़ी थी. पुलिस के पास ले-देकर ये ही एक बड़ा सबूत था. मगर वो बेल्ट किसका है, ये मालूम नहीं चल पाया. फिर क्या हुआ कि ब्रिटनी की एक दोस्त चेयेने रोज ऐंन्टोइने ने एक सेल्फी डाली. फेसबुक वॉल पर. फोटो में वो ब्रिटनी के साथ थी. ये सेल्फी ब्रिटनी के मर्डर से कुछ देर पहले ली गई थी. इस सेल्फी में ऐंन्टोइने ने वो ही बेल्ट पहनी हुई थी. ये ही बेल्ट पुलिस को ब्रिटनी की लाश के पास पड़ी मिली. मामला खुला. जांच हुई. पूछताछ में ऐंन्टोइने टूट गई. अब दो साल बाद उसे सजा सुनाई गई है.

तस्वीर में बाईं तरफ है ऐंन्टोइने. दाहिनी तरफ जो लड़की नजर आ रही है, वो ब्रिटनी है. जिसका मर्डर हुआ. तस्वीर में ऐंन्टोइने ने एक बेल्ट लगाया हुआ है. इसी बेल्ट से गला घोंटकर ब्रिटनी की हत्या की गई थी. पुलिस को ये बेल्ट लाश के पास पड़ी मिली थी.
शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ, गुस्से में दोस्त का मर्डर कर दिया हुआ या थे कि ब्रिटनी और ऐंन्टोइने एक बार में बैठकर शराब पी रही थीं. गांजा वगैरह भी लिया हुआ था. नशा आपके सोचने-समझने की ताकत कुंद कर देता है. ऐसा ही हुआ होगा शायद. ऐंन्टोइने का कहना था कि ब्रिटनी किसी अनजान इंसान के साथ बार से निकल गई थी. उसके बाद क्या हुआ, ये उसे याद नहीं. हां, उसने अपने कबूलनामे में ब्रिटनी की मौत पर अफसोस जरूर जताया. कहा कि ब्रिटनी के साथ जो हुआ, उसके लिए वो खुद को कभी माफ नहीं कर सकेगी. इस मामले में इन दोनों लड़कियों की एक और दोस्त का बयान भी है पुलिस के पास. उस दोस्त के मुताबिक, जिस दिन ब्रिटनी का मर्डर हुआ था उस दिन रात को ऐंन्टोइने उसके पास आई थी. बदहवास हालत में. ऐंन्टोइने ने उसे बताया था कि उसने ब्रिटनी को पहले चोट पहुंचाई और फिर उसका गला दबा दिया. पुलिस का कहना है कि शराब पीने के दौरान ही ब्रिटनी और ऐंन्टोइने की बहस हुई होगी. और शायद इसी वजह से गुस्से में आकर ऐंन्टोइने ने ये मर्डर कर दिया. कोर्ट ने ऐंन्टोइने को सात साल कैद की सजा सुनाई है.
ये भी पढ़ें:
300 साल के भूत से प्यार हुआ, शादी कर ली, हनीमून भी मना लिया!
कोई दो मासूम बच्चों को सेक्स करते देख आनंद कैसे ले सकता है?
दस स्वेटर, आठ पैंट पहनीं थीं इसलिए गिरफ्तार हो गया – वीडियो देखें
शुभ मुहूर्त के चक्कर में करवाया पत्नी का ऑपरेशन, पर बच्चा होने के बाद कांड हो गया
असली-नकली पंछी पेठा ऐसे पहचानें














