The Lallantop

'देसी मिसाइल से F-15 फाइटर जेट गिराया', हूती विद्रोहियों का बड़ा दावा

Houthis ने दावा किया कि उन्होंने Saudi Arabia के F15 Fighter Jet को मार गिराया है. इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर देसी मिसाइल का इस्तेमाल किया है. हालांकि, सऊदी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

Advertisement
post-main-image
हूतियों ने सऊदी के F-15 फाइटर जेट के गिराने का दावा किया. (Courtesy-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हूती लड़ाकों ने दावा किया है कि उन्होंने यमन के मारिब इलाके में सऊदी अरब का एक F-15 फाइटर जेट अपनी स्थानीय हवा से हवा में मार गिराने वाली मिसाइल से हमला कर गिराया है।
  • सऊदी अरब ने यमन में सैकड़ों हवाई हमले किए हैं जिनमें F-15 और टाइफून जेट्स ने मारिब, ताइज, लाहज, अल-जौफ सहित कई स्थानों को निशाना बनाया है, जिससे स्थानीय संघर्ष बढ़ा है।
  • इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा बलों के बीच कार्रवाई जारी है, साथ ही हूतियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष की संभावित निरंतरता बनी हुई है।

वेस्ट एशिया में एक बार फिर से तनाव बढ़ रहा है. ईरान समर्थित यमन के हूती लड़ाकों और सऊदी अरब में संघर्ष बढ़ता जा रहा है. ड्रोन हमलों के बाद हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के एक F-15 फाइटर जेट को अपनी ‘देसी मिसाइल’ से मार गिराया है. यह जानकारी हूती सेना के प्रवक्ता की ओर से दी गई है. हालांकि, इस दावे पर सऊदी अरब की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.  

Advertisement

हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब पर आरोप लगाया है कि उसने यमन में सैकड़ों हवाई हमले किए हैं. इस बीच हूतियों ने सऊदी स्थिति इस्लाम के पवित्र शहरों में से एक मक्का पर भी ड्रोन अटैक किया. हालांकि, ज्यादातर ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया गया. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हूतियों ने यमन के मारिब शहर में F-15 को गिराने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि इस इलाके में सऊदी सेना के ऑपरेशन चल रहे थे. ये फाइटर प्लेन भी उन्हीं ऑपरेशन में शामिल था. हूती सेना के प्रवक्ता ने एक्स पर लिखा,

Advertisement

‘यमनी सैन्य बल एक सऊदी F-15 फाइटर जेट को गिराने में सफल रहा. यह जेट मारिब शहर के एयर स्पेस में अपने सेना के सपोर्ट में ऑपरेशन चला रहा था. इसे स्थानीय स्तर (देसी) पर बनी हवा से हवा में (Air-To-Air) मार गिराने वाली मिसाइल से गिराया गया.’

हूतियों की ओर से यह दावा किया गया कि सऊदी अरब ने इस हफ्ते यमन पर करीब 450 से ज्यादा एयर स्ट्राइक की हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी के F-15 और टाइफून जेट्स इन हमलों में शामिल रहे. दोनों फाइटर जेट्स ने खमीस मुशैत और ताइफ एयरबेस से उड़ान भरी थी.

इन हमलों में ताइज, लाहज, अल-जौफ, हज्जा, मारिब, सादा और अल-बैदा शहरों को निशाना बनाया गया. हमले का शिकार हुए घायलों और मृतकों में आम नागरिक भी शामिल हैं. हूतियों ने बताया कि सऊदी के फाइटर जेट पर ऐसे समय पर हमला किया गया, जब वो इलाके में गिराए गए फाइटर जेट का मलबा खोज रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हूती ने AI से दुश्मन जनरल की आवाज बनाई, पूरी फोर्स को कंफ्यूज कर यमन की जमीन कब्जा ली

हूतियों ने अपने एक बयान सऊदी के ‘विंग लूंग2’ ड्रोन को गिराने का भी दावा किया है. उन्होंने बताया कि ये हथियारबंद ड्रोन आक्रामक ऑपरेशन में शामिल था. इसलिए उसे मार गिराया गया. 

वीडियो: दुनियादारी: ‘मक्का’ पर सऊदी अरब और हूतियों में जंग छिड़ेगी?

Advertisement