The Lallantop

सऊदी में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत, फ्रांस में प्लेन हादसे ने 11 की जान ली

Saudi Arab की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco का Helicopter 14 लोगों को लेकर जा रहा था. Ras Tanura के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. वहीं France में भी एक प्लेन क्रैश में 11 लोगों की जान चली गई.

Advertisement
post-main-image
सऊदी आरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है (PHOTO-Aramco)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सऊदी अरामको के हेलीकॉप्टर का रास तनूरा के पास क्रैश हो गया, जिसमें 14 सऊदी नागरिकों की मृत्यु हो गई, और फ्रांस में एक डाइविंग स्कूल का विमान भी क्रैश हो गया जिसमें 11 लोगों की मौत हुई।
  • रास तनूरा में तेल उत्पादन स्थल के रूप में सऊदी अरामको के ऑपरेशंस हाल ही में ईरानी हमलों के कारण ठप थे, पर अमेरिका-ईरान बातचीत के बाद प्रोडक्शन फिर शुरू हुआ था; फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल के विमान की उड़ान नैंसी-एस्से एयरफील्ड से शुरू हुई थी।
  • सऊदी अरब की ऊर्जा मंत्रालय ने क्रैश कारण की जांच शुरू कर दी है और परिवारों को संवेदना व्यक्त की है; फ्रांस के ट्रांसपोर्ट मंत्री और इंटीरियर मंत्री ने क्रैश साइट का निरीक्षण करने के लिए यात्रा की।

सऊदी अरब की तेल कंपनी 'सऊदी आरामको' का एक हेलीकॉप्टर रास तनूरा के पास क्रैश हो गया. इस क्रैश में हेलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों की मौत हो गई. जिनकी मौत हुई, वो सभी लोग सऊदी अरब के नागरिक हैं. इसके अलावा फ्रांस में एक डाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई. यानी 28 जून एक ऐसा दिन बन गया, जब दो देशों में दो हवाई हादसों में कुल 25 लोगों की जान चली गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सऊदी अरब ने क्या कहा?

इस मामले पर जानकारी देते हुए सऊदी अरब के सरकारी प्रेस ‘सऊदी प्रेस एजेंसी-SPA’ ने बताया कि रास तनूरा में हेलीकॉप्टर क्रैश की वजह अभी पता नहीं चल पाई है और इसकी जांच चल रही है. यह घटना सऊदी अरब के समयानुसार 28 जून, रविवार की सुबह करीब 6 बजे हुई. वहीं सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. साथ ही मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है.

undefined

Advertisement
क्यों खास है रास तनूरा?

सऊदी अरब का रास तनुरा तेल और इंडस्ट्री का एक बड़ा सेंटर है. यहां सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की कई अहम फैसिलिटीज हैं. बीते कुछ समय से ईरानी हमलों के कारण इस जगह तेल से जुड़े ऑपरेशंस बंद थे लेकिन अमेरिका ईरान की बातचीत के बाद सऊदी अरामको ने फिर से प्रोडक्शन पर काम करना शुरू कर दिया है. यहां से निकलने वाला तेल पूरी दुनिया के कई देशों को सप्लाई किया जाता है.

(यह भी पढ़ें: सऊदी के कहने पर अमेरिका ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका, अब इस देश के साथ मिलकर फिर करेगा शुरू!)

फ्रांस में भी प्लेन क्रैश

28 जून को ही फ्रांस में भी स्काईडाइवर्स को ले जा रहा एक विमान पूर्वी फ्रांस के टॉम्बलेन शहर क्रैश हो गया. इस क्रैश में 1 पायलट, 5 स्टूडेंट्स और 5 इंस्ट्रक्टर्स मारे गए हैं. ये सभी लोग एक पैराशूटिंग स्कूल से थे और जहाज ने इसी के लिए नैंसी-एस्से एयरफील्ड से उड़ान भरी थी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिलिप टैबरोट ने बताया कि वो इंटीरियर मिनिस्टर लॉरेंट नुनेज के साथ क्रैश साइट पर जा रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: 20 साल बाद सऊदी की जेल से रिहाई, 34 करोड़ में माफ हुई मौत की सजा

Advertisement